जान ले लेता है ये ’सुसाइड ट्री’
आमतौर पर पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीने के लिए बहुत जरुरी है। लेकिन धरती पर एक पेड़ ऐसा भी मौजूद है जो इंसान की जान ले सकता है। सरबेरा ओडोलम नाम का यह पौधा दिखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक है लेकिन यह कितना जानलेवा है इसका अंदाजा आपको नहीं है। भारत सहित दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ अन्य देशों में पाया जाने वाला सरबेरा ओडोलम पौधा इतना जहरीला है कि कई बार इसका उपयोग दूसरों की जान लेने के लिए होता है।
ऐसा माना जाता है कि हर हफ्ते इस पौधे से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक विश्व में अन्य जहरीले पौधों के मुकाबले सरबेरा ओडोलम अधिक जहरीला है। सरबेरा ओडोलम के बीज में सरबेरीन नामक तत्व पाया जाता है जो विषैला होता है। इसकी कम मात्रा भी शरीर के अंदर चली जाए तो कुछ मिनटों में ही पेट और सिरदर्द, उल्टियां, अनियमित धड़कन और डायरिया जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। फिर यह एंजाइम्स और हृदय की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है और कुछ घंटों के अंदर ही इंसान की मृत्यु हो जाती है। यह काफी हद तक वैसे ही काम करता है जैसी जहरीले इंजेक्शन से मौत की प्रक्रिया होती है।
सरबेरा ओडोलम के बारे में यह भी कहा जाता है कि इसका निशान ढूंढना बहुत ही मुश्किल होता है। अगर कोई इसे खा ले तो जांचकर्ताओं के लिए यह जानना मुश्किल हो जाएगा कि व्यक्ति की मृत्यु कैसे हुई? कुछ लोग इसे गलती से खा लेते हैं तो कुछ इसे एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं। भारत में इसे ’सुसाइड ट्री’ के नाम से जाना जाता है।
|
वन ई गेत सोमे सेीद्स् ठन्क योउ.ो
How can I get some seeds? Thank you.