Sunday, September 3rd, 2017 07:15:47
Flash

सौ मर्जों की एक दवा है पानी में नमक मिलाकर स्नान करना




सौ मर्जों की एक दवा है पानी में नमक मिलाकर स्नान करनाHealth & Food

Sponsored




हमारी भारतीय परम्परा के आयुर्वेदिक ग्रंथों में नमक का बड़ा महत्व है। जैसा कि हम सभी जानते हैं नमक का उपयोग खाने को स्वादिष्ट बनाने में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक का उल्लेख आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी है और सौ बीमारी की एक दवा के रूप में जाना जाता है।

जी हां, कम लोग जानते हैं कि शरीर में नमक की कमी से नुकसान भी झेलना पड़ता हैं। जबकि कई मेडिकल एक्सपर्ट भी इस बात को बार बार दोहराते रहते हैं कि नमक शरीर के स्वास्थ्य के हिसाब से बहुत फायदे वाली चीज हैं। दादी नानी के नुस्खो में पहले भी कई बार यह आजमाया नुस्खा है कि दांतों को साफ करने और शरीर के किसी हिस्से में दर्द होने पर नमक की सिकाई करने से बहुत लाभ होता है। नमक के पानी में नहाना भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं नमक के पानी में नहाने के क्या क्या फायदे हैं–

-आयुर्वेद के अनुसार नमक के पानी से नहाने पर रंग गोरा होता है। इससे डेड स्किन निकल जाती है। और यह त्वचा को सॉफ्ट करके चमकदार बनाता है।

-अगर आपको बहुत ज्यादा थकान हो तो आप नमक वाले पानी से नहा लीजिए। इस न केवल शरीर को आराम मिलेगा बलेकि थकावट भी दूर होगी।

-अगर आपके शरीर में किसी भी तरह की इंफैक्शन हो जाएं तो आपको रोजाना नमक के पानी से नहाना चाहिए। इससे आपकी बॉडी को फायदा मिलता है।

 

-नमक वाले पानी से नहाने सेजोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। इससे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द को दूर करने के लिए नमक वाले पानी से नहाना बढ़िया रहता है।

-सर्दियों में कुछ लोगों को शरीर पर खुजली की समस्या से निजात पाने के लिए आप नमक वाले पानी से नहीं सकते है। नहाने के पहले पानी को गरम करना भी बहुत जरूरी है। इसके बाद नमक डालकर स्नान करिए।

-अगर आपको जहीरीले कीड़े के काटने के बाद एलर्जी की समस्या हो रही हो तो आप नमक वाले पानी को यूज कर सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।

-नमक के पानी में हर रोज नहाने से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है इससे हड्डियां और नाखून मजबूत होते हैं। यह पानी मानसिक तनाव को दूर करने में भी सहायक होता है।

-अगर आपको अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी है तो आप आज से ही नमक वाले पानी में स्नान करना शुरू कर दें। यह शरीर काफी बीमारियों को दूर रखता है। उम्मीद है। आपको यह महत्वपूर्ण जानकारी पसंद आई होगी।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories