सुपरस्टार रजनीकांत की ये बातें उन्हें बनाती है ‘थलाइवा’
- - Advertisement - -
तालियां और सीटियां ये तो महज ट्रेलर है असली मज़ा तो तब है जब जनता सिनेमाघर की सीट पर खड़े होकर डांस करने लगे। ऐसा हर किसी की फिल्म में देखने के नहीं मिलेगा। ये सीन तो आपको केवल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म में ही देखने के मिलेगा। कुछ दिनों पहले ही रिलीज़ हुई फिल्म कबाली में आपको ये पूरा दृश्य जरूर देखने के मिला होगा।
दुनिया में फैन तो सभी के होते है लेकिन रजनीकांत के फैन कुछ अल्टीमेट होते है, ये वो फैन होते है जो रजनीकांत की फिल्म दिखाने के लिए अपने ऑटो को फ्री कर देते हैं, ये वो फैन हैं जो रजनीकांत की फिल्म देखने के लिए अपनी क़ीमती चीजों को बेच देते है और ये वो फैन हैं जो रजनी की फिल्म देखने के लिए उन्हें विदेश से यहां तक आ जाते है।
मुश्किल है किसी फिल्मी एक्टर के लिए उनके फैन इतने दीवाने हो। ये तो वहीं बात हो गई कि एक्टर न हुआ कोई भगवान हो गया रजनीकांत। दरअसल रजनीकांत भगवान ही हैं क्योंकि वो जो कर सकते हैं वो कोई नहीं कर सकता। इसलिए ही तो उनके फैन्स ने उनका एक मंदिर भी बनाया है जिसमें सुबह शाम रजनीकांत के नाम की पूजा होती है।
सुपरस्टार रजनीकांत की लाइफ भी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं है। उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को बंगलुरू में एक मराठा परिवार में हुआ था। रजनीकांत का पूरा नाम शिवाजीराव गायकवाड़ है उनके पिता रामोजीवराव तथा मां जिजाबाई गायकवाड़ है। एक आम आदमी की तरह रजनीकांत एक आम फैमेली में जन्मे थे यहां तक आने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था।
रजनीकांत परिवार में अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनका जीवन शुरूआत से मुश्किलों भरा रहा, मात्र पांच साल की उम्र में ही उनकी माँ का देहान्त हो गया था। रजनीकांत के पिता एक पुलिस कॉन्स्टेबल थे। अपने बचपन के दिनों में रजनीकांत के परिवार को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा जिसके चलते रजनीकांत कम उम्र में ही काम करने लगे।
रजनीकांत की बायोग्राफी ‘रजनीकांत : द डेफिनिटिव बायोग्राफी’ में भी उनके बचपन के दिनों के संघर्ष को लेकर लिखा है कि वे शुरू में बंगलुरू मशीनरी में काम किया करते थे जहां वे चावल की बोरियां उठाया करते थे। उन्हें 10 पैसे प्रति बोरा मिलता था। उसके बाद उन्होंने एक परीक्षा दी और बंगलुरू परिवहन सेवा में बस कंडक्टर का लाइसेंस हासिल किया। नेक्सट पेज पर पढ़ें पूरी स्टोरी…
- - Advertisement - -