अब पीएम बनना चाहते हैं सुशांत सिंह
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। टीवी सीरियल से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब पीएम बनना चाहते हैं। दरअसल हाल ही में इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में एक्टिंग कर चुके सुशांत ने एक फिर से बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई है। लेकिन खास बात तो ये है कि सुशांत अब किसी और नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में काम करना चाहते हैं।
- - Advertisement - -
सुशांत ने बताया कि अगर मौका मिलेगा तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में काम जरूर करना चाहेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में काम करना चाहूंगा। मुझे मुश्किल किरदार निभाने में मजा आता है। सुशांत टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से चर्चाओं में आये थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘काय पो चे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
सितंबर में रिलीज हुई फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ धोनी ने बॉक्स ऑफिस बिजनेस में 2 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। इतनी बड़ी कमाई करने वाकई ये देश की पहली बायोपिक है। ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को सुशांत ने बखूबी निभाया। जिसके लिए फैंस के साथ ही खुद धोनी ने भी सुशांत के काम की तारीफ की थी।
- - Advertisement - -