युवराज की शादी पर टीम इंडिया देगी ये सरप्राइज
- - Advertisement - -
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह 30 नवम्बर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। युवी की शादी पर टीम इंडिया ने उन्हें एक ख़ास सरप्राइज देने का प्लान बनाया है। टीम इंडिया के खिलाड़ी 29 नवंबर को शहर के ’द ललित’ होटल में होने वाली युवी की मेहंदी रस्म में मौजूद होने का प्लान बना रहे हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि टीम के कुछ खिलाड़ी युवी की मेहन्दी रस्म में डांस करते हुए भी नज़र आ सकते हैं। युवी और हेजल के लिए यह सबसे बड़ा सरप्राइज होगा। बता दें कि इन दिनों टीम इंडिया मोहाली क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अपना तीसरा टेस्ट मैच खेलने आई हुई है।
अनुष्का भी पहुंच सकती हैं शादी में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवी की वेडिंग में क्रिकेटर विराट कोहली के साथ उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी पहुंच सकती हैं। इससे पहले भी अनुष्का विराट से मिलने चंडीगढ़ भी पहुंची थीं। साथ ही राजकोट में हुए टेस्ट मैच से पहले चेतेश्वर पुजारा द्वारा दी गई पार्टी में भी अनुष्का पहुंची थीं। वहीं, सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग सहित कई बड़े क्रिकेटर यहां शिरकत कर सकते हैं।
5 दिन तक चलेगी युवी की वेडिंग
स्टार क्रिकेटर की शादी के प्रोग्राम करीब 5 दिन तक चलेंगे, जो चंडीगढ़ से लेकर गोवा और दिल्ली तक में होंगे। युवराज एक्ट्रेस हेजल कीच से दो बार शादी भी करेंगे। युवराज सिंह और हेजल कीच की मेहंदी की रस्म कल यानी 29 नवंबर को चंडीगढ़ के होटल में होगी। ग़ौरतलब है कि युवराज और हेजल ने नवंबर, 2015 में बाली में इंगेजमेंट की थी।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -