कोलकाता में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, 10 की मौत 150 लापता
कोलकाता। कोलकाता में एक दिल दहला देने वाल हादसा हो गया है वहां बन रहे निर्माणधीन विवेकानंद फ्लाइओवर जिसका निर्माण कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में किया जा रहा था। वह गुरुवार को अचानक गिर गया जिसके नीचे दबने से 10 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
150 मजदूरों के दबे होने की आशंका
सूत्रों से मिली खबर के अनुसार उत्तरी कोलकाता में गणेश टाकीज (गिरीश पार्क) के पास एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक पुल ढहने से मलबे में दबकर 10 मजदूरों की मौत हो गई। मलबे में कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे से लोगों को निकाला जा रहा है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मलबे में और कितने लोग दबे हुए इसका पता अबतक नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मलबे में 150 से ज्यादा लोग दबे हो सकते हैं।
यातायात हुआ ठप
पुल गिरने की वजह से पूरा यातायात ठप हो गया है। ये हादसा कैसे हुआ इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है बुधवार को ही पुल की ढलाई की गई थी और गुरूवार को ही ये हादसा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि 7 साल से बन रहे पुल का 25 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो सका था।
बचाव कार्य हो गया है शुरू
फ्लाईओवर के मलबे के नीचे बहुत से यात्री, वाहन, ट्रक और रिक्शा दब गये हैं, हालांकि अभी वास्तव में यह पता नहीं चल सका है कि इसके नीचे कितने लोग फंसे हुये हैं। पुलिस, अग्निशमन और आपदा बचाव दल के कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और बचाव काम शुरू कर दिया है। मलबे को हटाने के लिए क्रेन लगायी गयी है। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
|