Saturday, August 26th, 2017
Flash

शो “महाकाली” के इन दो एक्टर्स की कार एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत




Entertainment

Sponsored




कलर्स चैनल के शो महाकाली के दो एक्टर्स गगन कांग और अर्जित लवीनिया की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। शो महाकाली में गगन देवराज इंद्र की भूमिका और अर्जित नंदी का रोल कर रहे थे। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार दोनों एक्टर्स उमरगांव से शूटिंग पूरी कर कार से वापिस मुंबई लौट रहे थे। शनिवार की सुबह वह पैकअप करके वापस आ रहे थे। गगन कार ड्राइव कर रहे थे और हादसा कार के कंटेनर से टकराने की वजह से हुआ है।

कार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और इनकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्सीडेंट कितना दर्दनाक रहा होगा। बता दें कि उमरगांव से मुंबई की दूरी काफी ज्यादा है। ऐसे में हर रोज कई एक्टर्स इस रोड से गुजरते हैं। हालंाकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कार एक्सीडेंट ने एक्टर्स की जान ले ली है।

पॉल वॉकर

पॉल वॉकर एक अमेरिकी एक्कटर थे। उन्होंने 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 1999 में हिट फिल्म ‘वार्सिटी ब्लूज’ से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली। वहीं सबसे ज्यादा उन्हें ‘द फास्ट एंड फ्यूरियस’ फिल्म सीरीज में ब्रायन ओ’कॉनर के किरदार के लिए जाना जाता है। 30 नवंबर 2013 में एक कार हादसा हुआ, जिसमें 40 साल के वॉकर का निधन हो गया।

डायना

डायना, वेल्स की राजकुमारी ग्रेट ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पुत्र और राज सिंहासन के दावेदार चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार की पहली पत्नी और वेल्स की राजकुमारी थीं। 29 जुलाई 1981 को सेंट पॉल्स कैथेड्रल में राजकुमार चार्ल्स से उनकी शादी हुई और इस समारोह को लगभग साढ़े सात सौ लोगों ने टीवी पर देखा था।  1997 में पेरिस में एक कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।

जसपाल भट्टी

जसपाल भट्टी हिन्दी टेलिविजन और सिनेमा के एक जाने-माने हास्य अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक थे। वह 80 के दशक के अंत में दूरदर्शन के एक कार्यक्रम ‘फ्लॉप शो’ से मशहूर हुए थे। उन्हें एक हास्य अभिनेता के रूप में जाना जाने लगा। 25 अक्टूबर 2012 को सुबह 3 बजे जालंधर, पंजाब में एक सड़क दुर्घटना में जसपाल का निधन हो गया था।

यशो सागर

यशो सागर भारतीय अभिनेता थे। उन्हें साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म उल्लासमगा उत्साहमंगा में निभाए गए किरदार के लिए जाना जाता है। स्नेहा उलाल के साथ उनकी यह फिल्म काफी हिट हुई थी। उनका फिल्मी करियर बहुत लंबे समय तक नहीं चल पाया, क्योंकि साल 2012 में एक कार एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई थी।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories