Friday, September 15th, 2017 15:37:32
Flash

विदेशों में भी होती है भगवान शिव की पूजा, ये हैं प्रसिद्ध मंदिर




Art & Culture

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है।  विदेशों में भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां पर भारतीयों के साथ विदेशी भी भोलनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं। ये मंदिर बहुत ही सुंदर हैं । तो आपको बताते हैं विदेशों में स्थित भोलेनाथ के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में।

1469443345

पशुपतिनाथ मंदिर-

नेपाल में बागमति नदी के किनारे काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर है। यह मंदिर यूनेस्को की वल्र्ड हैरिटेज लिस्ट में आता  है। यहां पर भगवान के दर्शन के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।

रामलिंगेश्वर मंदिर-

ये मंदिर मलेशिया की राजधानी कवालालमपुर के नल सरोवर में स्थित है। यहां जाएंगे तो आपका पक्षियों को देखने का शौक भी पूरा हो जाएगा साथ ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन भी हो जाएंगे।

maxresdefault

प्रमबनन मंदिर-

 इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर स्थित ये मंदिर नौंवी शताबदी का एक भव्य मंदिर  है। यह मंदिर भारत से बाहर बने सबसे विशाल शिव मंदिरों में से एक है। यूनेस्को ने इस मंदिर को वल्र्ड हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया है।

सागर शिव मंदिर-

मॉरिशस में रहने वाले हिन्दूओं का ये धार्मिक स्थल है। इस मंदिर का सबसे बड़ा आकर्षण इस मंदिर में बनी भगवान शिव की 108 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमा है।

sagमुन्नेश्वरम मंदिर-

ये मंदिर श्रीलंका के एक गांव मुन्नेश्वर में बना है। दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में बने इस मंदिर में सालभर श्रीलंका और भारत से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

कटासा राज मंदिर-

पाकिस्तान में भी एक प्राचीन शिव मंदिर है। यह पकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में है और कटास राज मंदिर के नाम से जाना जाता है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories