चिल्ड्रन डे : बड़ों को भी मात दे देंगे ये टैलेंटेड बच्चे
- - Advertisement - -
चलो वो दिन भी आ गया जो बच्चों के नाम पर है। इंडिया में हर माँ के लिए मदर्स डे है, तो पिता के लिए फादर्स डे है, टीचर्स के लिए टीचर्स डे है। उसी तरह बच्चों का भी एक दिन है जिसे चिल्ड्रन डे कहा जाता हैं। ये दिन देश के पूर्व और पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है।
नेहरूजी के जन्मदिन और चिल्ड्रन डे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे बच्चों की कहानी जो आम बच्चों से अलग है। इन्होंने अपनी पसंद की फील्ड में बहुत ही कम उम्र में वो कर दिखाया जो हम बड़े होकर भी नहीं कर पाते। बच्चे तो बच्चे होते है लेकिन ये बच्चे कुछ ख़ास है।
1. निहाल राज
घर में खाना बनाने का काम तो मम्मी करती है और बच्चों को उनके हाथ का खाना ही पसंद होता है। लेकिन एक छह साल का बच्चा इतना टैलेंटेड है कि वो शेफ बन गया। इस छह साल के बच्चे का नाम है निहाल राज उर्फ ‘किचा’। किचा एक शेफ है और यूट्यूब पर काफी फेमस है। कुछ दिनों पहले ही उन्हें एक अमेरिकन शो से बुलावा आया था।
अमेरिकन चैट शो ‘दी एलेन डीजेनेरेस’ में जाकर छह साल के किचा ने सबको हैरान कर दिया। छह साल के किचा ने जब यहां पर जाकर केरल का नाश्ता ‘पुट्टू’ बनाया तो इस शो की एंकर ऐलेन काफी इंप्रेस हुई। किचा यूट्यूब पर काफी फेमस है और अभी तक 33 वीडियो अपलोड कर चुके है।
किचा भले ही छोटे है लेकिन वे काफी प्रोफेश्नल भी है। किचा ने कुछ दिनों पहले ही फेसबुक से एक डील साइन की है। इस डील के तहत किचा ने अपने वीडियो के कॉपीराइट फेसबुक को 43बेचे थे। जिसके लिए फेसबुक ने 1,34,000 रूपए दिए थे।
Next Page पर पढ़ें स्पर्श शाह की कहानी…
- - Advertisement - -