एप्स की मदद से बनायें अपने वेलेंटाइन को यादगार
[avatar user=”shravan” size=”thumbnail” align=”left” /]
युवाओं का लव मंथ फरवरी आ गया है यह महीना यूथ को बेहद पसंद आता है। इस महीने को युवा वर्ग प्यार के महीने के तौर पर मनाते हैं। इस महीने की 14 तारिख को सभी युवा वेलेंटाइन डे के रूप में मनाते हैं। युवाओं के लिए यह वेलेंटाइन डे अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करने का अच्छा समय होता है। इस दिन को सभी युवा जोड़े बड़े ही जोर-शोर से मनाते हैं और एक दूसरे को खुश रखने के लिए लव ग्रीटिंग कार्ड और फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। फरवरी की शुरूआत होते ही सभी अपने पार्टनर को खुश करने के लिए इस वेलेंटाइन डे पर कई तरह के प्लान बनाने में लगे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे एप्स के बारे में जिनकी मदद से आप अपने वेलेंटाइन डे को और भी खास बना सकते हैं।….
eHarmony
अगर आप सिंगल हैं और अपनी पहली तारिख को छुट्टी मनाने के लिए किसी लव पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। तो इस डेटिंग साइट पर अपना अकाउंट बनाकर आप भी अपने लिए किसी पार्टनर को ढूंढ सकते हैं। यह साइट आपको आपके मैच के हिसाब से अपना पार्टनर ढूंढने में मदद करती है।
Red Stamp
इसकी मदद से आप कई तरह के स्टाइलिश और स्वयं के कार्डए नोट्स आदि भेज सकते हैं। इसमें आप फोटोज को भी जोड़ सकते हैंए इसकी मदद से आप कई तरह के नये डिजाइन्स बना सकते हैं।
Yelp
अगर आप अपने पार्टनर को इस वेलेंटाइन डे पर कहीं खाने पर ले जाना चाहते है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाना चाहिये। तो इसके लिए यह एप अपकी मदद कर सकता है क्योंकि इस एप में कई सारे कैफे और रेस्तरां के बारे में जानकारी होती है। जो आपकी मदद कर सकते हैं।
Hello Vino
अगर आप वाइन के शौकीन हैं और इस वेलेंटाइन पर अपने पार्टनर के साथ कहीं ऐसी जगह जाना चाहते हैं। जहां पर आपको बढ़िया खाना और वाइन मिल सके तो यह एप आपकी मदद कर सकता है।
Hotel Tonight
अगर आप इस वेलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर के साथ कुछ समय अकेले में बिताना चाहते हैं। तो यह एप आपको अच्छे रेस्टोरेंट और होटल को चुनने में मदद करेगा।
Love Quotes
हम हमारे पार्टनर को खुश करने के लिए अच्छी से अच्छी लव शायरी और कविताएं ढूंढते हैं और उसे किसी बढ़ीया से ग्रीटिंग कार्ड पर लिखकर अपने पार्टनर को गिफ्ट देते हैं। इसकी मदद से आपको कई टॉप लेखकों और विचारकों के लेख मिल जाएंगे जो आपके वेलेंटाइन गिफ्ट को और मनमोहक बना सकते हैं।
Epicurious
अगर आप अपने वेलेंटाइन डे को अपने घर पर ही मनाना चाहते हैं और कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं। जो सभी को खूब पसंद आये तो यह एप आपको बढ़िया डिश बनाने के लिए मदद कर सकता है।
Love Notes
अगर आप इस वेलेंटाइन पर अपने पार्टनर को फूल का ग्रीटिंग बनाकर देना चाहते हैं। तो इस एप की मदद से आप बढ़िया ग्रीटिंग बनाकर और उस फ्लावर ग्रीटिंग पर कोई भी बढ़िया सी लव शायरी या कविता लिख सकते हैं। जिससे आप अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं।
Live Diamond Try On
अगर आप अपने पार्टनर को इस वेलेंटाइन कोई रिंग देना चाहते हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि वह कैसी होनी चाहिये। तो यह एप आपकी मदद कर सकता है।
- - Advertisement - -