OMG!! ये बॉलीवुड स्टार्स नहीं है भारतीय नागरिक
भारत में जहां देखो बॉलीवुड सितारों के दीवाने देखने को मिल जाएंगे। केवल बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी अपने फेवरेट सितारों के बारे में जानने को हमेशा उत्सुक रहते हैं। हम आपको इन सितारों के बारे में कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं , जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। बॉलीवुड के ये स्टार्स काम तो भारत में करते हैं, लेकिन ये भारतीय नहीं है। तस्वीरों के जरिए देखिए कौन से हैं ये सितारे।
दीपिका भी भारतीय नागरिक नहीं है, बल्कि उनका जन्म डेनमार्क में हुआ था। हालांकि वे इंडियन सिटीजनशिप ले चुकी हैं।
अभी हाल में अक्षय कुमार को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर रोका गया था। हालांकि उन्हें फिर जाने दिया गया , अक्षय को रोकने का कारण वैध वीजा का नहीं होना था। लेकिन बाद में ये पता चला कि अक्षय कनाडा के नागरिक हैं और इस वजह से वे 90 दिन तक लंदन में रह सकते हैं।
ब्रिटिश नागरिक होने की वजह से आलिया भट्ट ब्रिटेन का पासपोर्ट रखती हैं। आलिया को भारत में वोट देने का अधिकार नहीं है।
इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था और उन्होंने अपने जीवन के कई साल वहां गुजारे हैं। उनपके पास अमेरिका की नागरिकता है जिस कारण वे भी भारत में वोट नहीं डाल सकते।
कैटरीना कैफ के पास ब्रिटेन की नागरिकता है। वो एमप्लॉयमेंट वीजा पर रह रही हैं।
पूर्व मिस श्रीलंका रहीं जैकलीन फर्नांडिस के पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। वे यहां एमप्लॉयमेंट वीजा पर रही हैं।
|