चाय के अलावा बचें इन चीजों से…डाल सकती हैं दिमाग पर असर
अगर आपको भी चाय पीना बेहद पसंद और आप इसके बिना रह ही नहीं सकते, तो जरा सावधान हो जाइए। कयोंकि ज्यादा चाय पीना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एक हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार ज्यादा चाय पीना आपके दिमाग पर असर डाल सकता है। इससे आपकी मेमोरी कम हो सकती है। इतना ही नहीं दिमाग की नसों की काम करने की क्षमता भी कम हो जाती है। आपको बताते हैं और कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो तुरंत दिमाग पर असर डालती हैं। जिनका ज्यादा सेवन करने से आपको बचना चाहिए।
– चाय में टेनिन की मात्रा ज्यादा होती है। वहीं कॉफी में भी कैफीन ज्यादा मात्रा में होता है। ज्यादा चाय पीने से डिप्रश्ेान, नींद न आना, सिरदर्द जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
– जंक फूड में एमएसजी नाम का एडिटिव मौजूद रहता है। जो आपके दिमाग की नसों को नुकसान पहुुंचाता है। ज्यदा जंक फूड खाने से मेमोरी कम हो जाती है।
– प्रोसेस्ड फूड में मिलाए जाने वाले प्रिजर्वेटिव आपके दिमाग के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक होते हैं। ये आपके मूड पर भी असर डालते हैं।
– कोल्ड ड्रिंक में बहुत ज्यादा मात्रा में शुगर होती है। इसे ज्यादा पीने से दिमाग पर असर पड़ता है। इसे ज्यादा पीने से मेमोरी लॉस के साथ नसों के सूख जाने की समस्या भी हो जाती है।
– ज्यादा नमक खाने से दिमाग का फलुइड बैलेंस बिगड़ सकता है। नमक में मौजूद सोडियम दिमाग पर बहुत बुरा असर करता है। ज्यादा नमक खाने से कम उम्र में ही भूलने की बीमारी हो सकती है।
– ज्यादा चीने खाने से दिमाग पर असर तो पड़ता ही है साथ ही दिमाग की नसें अकडऩे लगती हैं, जिससे दिमाग को ऑकसीजन कम मिल पाता है।
– कई तेल और रिफांइड ऑयल में सैचुरेटिड फैट होता है जो कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। इससे दिमाग की नसें सूखने लगती हैं।
– विशेषज्ञों के मुताबिक इन चीजों का ज्यादा सेवन करने से बचें। वरना आगे चलकर आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।