Sunday, September 24th, 2017 09:35:08
Flash

उम्र 71 साल और एक दिन में 40 सिगरेट फूंकती है ये एक्ट्रेस




उम्र 71 साल और एक दिन में 40 सिगरेट फूंकती है ये एक्ट्रेसEntertainment

Sponsored




 

बॉलीवुड में ऐसी कई शख्सियत हैं, जो स्मोकिंग पर बैन होने के बावजूद भी धड़ल्ले से स्मोक करती हैं। चाहे कोई एक्टर हो या एक्ट्रेस पब्लिक प्लेस पर भी सिगरेट पीने से ये बाज नहीं आते। इनकी लत इतनी बुरी है कि दिन में ये कितनी सिगरेट पी जाते हैं इन्हें खुद भी याद नहीं रहता होगा। वैसे तो सिगरेट पीना आम बात है, लेकिन जब हद से ज्यादा सिगरेट पीने की बात होती है, तो अक्सर पुरूषों को ही आड़े हाथों लिया जाता है, जबकि हमेशा ही ऐसा नहीं होता। आप शायद न जानते हों, लेकिन सिगरेट पीने के मामले में महिलाएं भी पुरूषों से कम नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड में सिगरेट पीने के मामले में सबसे आगे हैं। इस एक्ट्रेस का नाम है अंजू महेन्द्र।

बॉलीवुड और टेलीविजन एक्ट्रेस अंजू महेंद्र अपनी फिटनेस का राज सिगरेट पीना बताती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कुबूली है कि वे दिन में अगर 40 कप चाय पीती हैं, तो 40 बार स्मोकिंग भी करती हैं। वे हर रोज सुबह 4 बजे सोती हैं। वे हर रोज 40 सिगरेट पीती हैं। वे कहती हैं कि इससे ही उन्हें काम करने की एनर्जी मिलती है और वे खुद को फ्रेश महसूस करती हैं। उनका कहना है कि भले ही सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो, लेकिन यहां तो सिगरेट ही मेरी फिटनेस का असली राज है।

बता दें कि किसी जमाने में अंजू महेंद्र का एक्टर राजेश खन्ना के साथ तगड़ा अफेयर था। 71 साल की अंजू महेंद्र पिछले 50 सालों से बॉलीवुड में हैं और वे आज भी काम कर रही हैं। फिलहाल वे सीरियल रिश्तों का चक्रव्यूह में नजर आ रही हैं। उन्होंने आज तक शादी नहीं की है। वे आज भी अपने एटीट्यूड के कारण बॉलीवुड में जानी जाती हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories