इस कपल ने बीएमडब्ल्यू कार से पूरी की मुंबई से लंदन की रोड जर्नी
मुंबई से लंदन तक की सड़क यात्रा कई लोगों के लिए एक सपने की तरह होगा। जब आप अपनी यात्रा की योजना बनाने में लगे होंगे तब यह मुंबई का कपल एक चैलेंजिंग रोड ट्रिप कर चुके हैं। कुछ करने का जुनून और जोश हो तो उम्र मायने नहीं रखती। ऐसा ही कुछ इस सीनियर सीटिजन कपल के साथ भी है। यह कपल अपनी बीएमडब्ल्यू कार से मुंबई से लंदन की रोड जर्नी पर निकले थे जिसे अब उन्होंने पूरा कर लिया है।
- - Advertisement - -
मिलिए 72 वर्षीय बद्री बलदवा राजीव और उनकी 64 वर्षीय पत्नी पुष्पा जो अपनी 10 वर्षीय नातिन के साथ अपनी BMW एक्स 5 से सड़क मार्ग से लंदन 72 दिनों की यात्रा के लिए 23 मार्त को निकले थे। उन्होंने बताया कि उनके गुरू रविशंकर जी से प्रेरणा लेकर सारे विश्व में शांति का संदेश पहुंचाने के लिए इस सफर का निर्णय लिया था। श्री बलदावा, स्टील निर्यातक और पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं जो कर्नाटक से हैं और अब अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं।
उन्होंने बताया कि एक बार हवाई मार्ग से सफर के दौरान उन्होंने आसमान से आक्समाऊंट देख रहे थे तो काफी सुंदर दिखा। तभी उन्होंने निर्णय लिया कि जब आसमान से आक्समाऊॅट इतना सुंदर दिख रहा है तो जमीन पर कितनी सुंदर दिखेगी। तभी उन्होंने सड़क मार्ग से लंदन जाने का निर्णय लिया। बलदवा मुख्य चालक है तथा उनकी पत्नी सहायक चालक है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे लोग माइंस नब्बे डिग्री तापमान वाले नार्थ पॉल पालॅर पंच की यात्रा कर चुके हैं।
72 वर्ष की उम्र में 19 देशों से होकर 21 हजार किलोमीटर सफर करते हुए यह दंपति शांति का संदेश देते हुए मुंबई से लंदन के लिए प्रस्थान किए थे। युवाओं को लेकर उन्होंने अपने संदेश में कहा था कि मन से युवा होते हैं लोग न कि तन से।
विश्व के सभी युवाओं से एक ही बात कहना चाहूंगा कि कोई भी शांति से मन से करे अवश्य सफल होंगे। बलदवा दंपति आज के दौर में युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य कर रहे हैं। जो अपने अनोखे सफर से बता रहे है जहां चाह वहां राह है।
बलदवा ने कहा कि किसी ने सही कहा है किसी भी नेक कार्य एवं तरक्की के पीछे महिला का हाथ होता है जो आज मेरी पत्नी कर रही है। हर वक्त हर समय और हर कार्य में वह साथ देती है चाहे कार्य कितना भी कठिन क्यों न हो। उन्होंने कहा कि वह पहले भारतीय दंपति हैं जिसने 90 डिग्री नार्थ पॉल के साथ साथ माउन्ट एवेरस्ट और मान्सरोवार से जगहों का भ्रमण किया है।
- - Advertisement - -