Saturday, September 9th, 2017 11:17:45
Flash

अपने हुनर से इस भारतीय लड़की ने खड़ी 2600 करोड़ की कंपनी




अपने हुनर से इस भारतीय लड़की ने खड़ी 2600 करोड़ की कंपनीBusiness

Sponsored




बिना किसी अनुभव के अपने दम पर नए बिजनेस में उतरने वाले ज्यादातर लोगों के लिए 30 से 35 साल की उम्र का स्ट्रगल का होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जो बहुत कम उम्र में अपना मुकाम हासिल कर लेते है। ऐसा ही कुछ एक इंडियन लड़की ने किया है जिसने 2013 में अपने बिजनेस की शुरूआत की थी, और उस दिन के बाद से महज 5 साल में कंपनी 2600 करोड़ की हो गई है। इसी उम्र में आज इसकी नेटवर्थ 325 करोड़ रूपए है। खास बात यह है कि अपने इस 5 साल की मेहनत के बीच में वह कई बार हारी भी पर हार नहीं मानी। आइये जानते है उनके बिजनेस के नए कॉनसेप्ट के बारे में-

भारतीय पायल कड़किया नाम है इनका। पायल के माता – पिता पश्चिमी भारत के रहने वाले हैं। पायल को बचपन से ही भारतीय फिल्मों के गानों पर डांस करने में खूब मज़ा आता था। यही देखते हुए 3 साल की उम्र से ही पायल के माता – पिता ने उन्हें डांस में ट्रेनिंग शुरू कर दी। धीरे – धीरे यह डांस उनका शौक बनता गया। लेकिन कुछ समय बाद उनके माता – पिता अमेरिका आ गए, वहां भी भारतीय गानों और डांस में रूचि बरकारार रही। इसी शौक को करियर बनाने की सोची। 2 बार कोशिशें बेकार गई और फेल हुई लेकिन हार नहीं मानी और उसी जुनून के साथ आगे बढ़ी।

डांस से जुड़ा स्टार्ट अप किया शुरू…
पायल ने 2013 में क्लासपास नाम से डांस से जुड़ा स्टार्ट अप शुरू किया। यह एक फिटनेस स्टार्ट – अप कंपनी है, जिसे न्यायॉर्क में शुरू किया गया। कंपनी मंथली सब्सक्रिप्शन देती है, जिसे लेकर कोई भी इसका मेंबर बन सकता है। मेंबर बनने के बाद यह कंपनी फिटनेस क्लास देती है और वहां वर्कआउट भी किया जा सकता है। आज कंपनी की ब्रांच अमेरिका के अलावा कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में भी है। इसके जरिए फिटनेस क्लास, डांस, योग, बॉक्सिंग, पोल डांसिंग और अंडरवॉटर स्पिनिंग की ट्रेनिंग दी जाती है।

ऐसी होती है कमाई…
क्लासपास के लिए आज मेंबरशिप फीस 13000 रू. मंथली है। इसके अलावा कंपनी का अपना एप भी है, जिसका दुनियाभर में लाखों मेम्बर इस्तेमाल कर रहे है। क्लासपास नाम से चल रही इस कंपनी को पिछले कुछ सालों से अच्छी फंडिंग भी मिल रही है। मार्च 2014 में 13 करोड़ की फंडिंग मिली, सितंबर 2014 में 78 करोड़ की फंडिंग मिली, 2015 में 260 करोड़ की फंडिंग मिली।

फोर्ब्स में  शुमार…
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार पायल ने 2013 में अपना बिजनेस शुरू किया था। आज पायल की खुद नेटवर्थ 325 करोड़ रूपए है। फोर्ब्स ने पायल को इमर्जिंग वुमेन कारोबारियों की लिस्ट में शुमार किया। फिलहाल पायल भविष्य में लाइफपास नाम से एक नया स्टार्ट-अप खोलने वाली है, जिसके जरिए वह कुकिंग क्लास, मसाज आदि की ट्रेनिंग देगी।

डांस को ऐसा शौक था कि उसने अमेरिका के न्यू जर्सी पब्लिक स्कूल में परफॉर्म करना शुरू किया। उसने अपनी पढ़ाई मेसाचुसेट्स इन्स्टी्रट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पूरी की। इसके बाद अच्छी जॉब भी मिली, लेकिन उसने करियर के लिए डांस को ही चुना। 2010 में में क्लासिविटी नाम के स्टार्टअप की शुरूआत की, जो ऑनलाइन डांस और फिटनेस की जानकारी देता था। लेकिन यह फेल रहा। इसके बाद एक बार फिर 2012 में वह पासपोर्ट नाम से एक नया कांसेप्ट लेकर आईं। ये स्टार्ट अप भी फेल रहा। फिर उसने 2013 में एक नई कंपनी शुरू की जिसकी आज की तारीख में 2600 करोड़ रूपए की कीमत है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories