इस महिला के लहंगे में झलक रही है एक प्यारी सी लव स्टोरी
आप सभी अपनी शादी में कैसा लहंगा पहनना पसंद करेंगी। हैवी, स्टाइलिश, डिजाइनर और ज्यादा से ज्यादा फैशन ट्रेंड से मेल खाता हुआ। पर जरा सुनिए एक ऐसी महिला की कहानी , जिन्होंने न केवल अपनी संगीत के कार्यक्रम के लिए लहंगा खुद डिजाइन किया, बल्कि इस लंहगे में उन्होंने अपनी पूरी लव स्टोरी की झलक दिखाई है। जी हां, अपनी शादी को खास बनाने के लिए लुधियाना की आस्था अरोरा ने अपने पाटर्नर अजीज अरोरा के साथ बिताए उन सभी पलों को अपने शादी के जोड़े में कैद कर लिया है।
बता दें कि इस साल जनवरी में उनकी शादी अपने बॉय फ्रेंड अजीज अरोरा से हुई है। आस्था ने शादी के सभी कार्यक्रमों में बहुत ही खास आउटफिट्स वियर किए, लेकिन उनके संगीत का जोड़ा उनके प्यार की कहानी को बयां कर रहा था।
अगर आप ध्यान दें तो उनके इस हरे रंग के एम्ब्रॉयडिड लहंगे पर अजीज के साथ बिताए गए कई मोमेंट्स उकेरे गए हैं।
आस्था कहती हैं कि हम चाहते थे कि हमारी शादी अगस्त 2016 तक हो जाए, लेकिन मेरा वीजा बनकर तैयार नहीं था, इसलिए शादी पोस्टपोन हो गई। ऐसे में हम दोनों ने गोवा घूमने का प्लान बनाया। वहां हमने कई सारे मोमेंट्स शेयर किए और इन्हीं खास मोमेंट्स को अपने संगीत के लहंगे पर डिजाइन कर लिया। ये लहंगा मेरे लिए बहुत खास है।
आस्था बताती हैं कि उन्हें ये आइडिया फैशन डिजाइनर क्रेशा बजाज से आया, जिन्होंने पिछले साल अपनी शादी के लहंगे पर अपने स्पेशल मोमेंट्स को डिजाइन किया था।
- - Advertisement - -