स्लिम रहने के लिए 22 साल की ये लड़की खा रही है बेबी फूड
लंदन के ईलिंग इलाके में रहने वाली 22 साल की युवती ने अपने स्लिम बॉडी के कुछ राज खोले हैं। लुईसा ईगल नाम की इस लड़की ने बताया कि स्लिम रहने के लिए वो रोजाना दस बेबी फूड के डिबबे खाती है। एकइंग्लिश वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार लुईसा का कुछ समय पहले तक वजन काफी बढ़ गया था। वह अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान थीं। इसलिए उन्होंने केवल बेबी फॅूड ही खाने का फैसला किया।
उन्होंने कहा कि वे अपने अनुभवों से दूसरों की मदद करना चाहती हैं। उनका कहना है कि मेरा वजन कुछ सरलों तक बहुत ज्यादा था । इसलिए इसके बाद रोजाना सात से दस बेबी फूड खाने के बाद अब स्लिम हो गई हूं। लुईसा ने आगे कहा कि बेबी फूड न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि उनमें नमक, चीनी आदि की मात्रा भी काफी कम होती है। इसी वजह से ये वजन कम करने में फायदेमंद है। तकरीबन 68 किलो वजन के बाद अब लुईसा ने एक साल में 15 किलो वजन कम कर लिया है। उनका कहना है कि बेबी फूड उनकी सेहत और समय दोनों के लिए फायदेमंद है।
|