Wednesday, August 30th, 2017
Flash

भारत की बढ़ी ताकत, सफल हुआ इस मिसाइल का परीक्षण




Auto & Technology

today india successfully -fired prithvi-ii-missile-test from-odisha

आज का दिन भारत के लिए बेहद ख़ास है। आज भारत की सैन्य ताकत में जबरदस्त इजाफा हुआ है। दरअसल, भारत ने पृथ्वी II मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना ने पृथ्वी II मिसाइल का टेस्ट ओडिशा के चांदीपुर स्थित परीक्षण रेंज से किया है मिसाइल का सफल परीक्षण सोमवार सुबह 9.35 बजे हुआ। बता दें कि इससे पहले पृथ्वी II का सफल यूजर ट्रायल 16 फरवरी 2016 और 14 नवंबर 2014 को किया गया था।

पृथ्वी II भारत के लिए क्यों है ख़ास?
-पृथ्वी II भारत की पहली देश में निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल है। इस मिसाइल की ख़ास बात यह है कि यह 500 से 1000 किलोग्राम तक का भार उठाने में सक्षम है। यह मिसाइल 483 सेकेंड तक और 43.5 किमी की ऊंचाई तक उड़ान भर सकती है।

-पृथ्वी 2 लिक्विड और सॉलिड, दोनों ही तरह के ईंधन से ऑपरेट हो सकती है। पृथ्वी 2 में दो इंजन लगे हैं जिसकी लंबाई 8.56 मीटर, चौड़ाई 1.1 मीटर और वजन 4,600 किलोग्राम है।

-यह मिसाइल परंपरागत और परमाणु, दोनों ही तरह के हथियारों को ढोने में सक्षम है।

-एक्सपर्ट्स की माने तो इस मिसाइल से भारत को जितना फायदा होगा उससे कही गुना नुकसान चीन और पाकिस्तान को होगा। इसका कारण यह है कि यह मिसाइल न सिर्फ़ उनकी रेंज तक हमला करने की क्षमता रखती है बल्कि परमाणु बम ले जाने में भी सक्षम है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories