जन्मदिन से एक दिन पहले देश के लिए कुर्बान हुआ जवान
- - Advertisement - -
पाकिस्तान की कायराना हरकत का शिकार हुए भारतीय जवान प्रभु सिंह का आज जन्मदिन था। प्रभु सिंह वही जवान है जिनके शव को पाकिस्तान ने क्षत-विक्षत किया था। प्रभु राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले थे। मंगलवार को माछिल में पेट्रोलिंग करने रहे जवानों पर आतंकियों ने छुपकर हमला किया था। इस हमले में हमारे देश के तीन जवान शहीद हुए थे। इस वारदात में शहीद होने वाले तीन जवानों में दो, गनर मनोज कुशवाह और राइफलमैन शशांक कुमार सिंह, यूपी के के रहने वाले थे।
शहीद के पिता बोले, पाक को दो मुंहतोड़ जवाब
शहीद प्रभु को खोने के बाद उनका पूरा परिवार सदमे में है। परिवार की मांग हैं कि पाकिस्तान को इस कायराना हरकत के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया जाएं। प्रभु के पिता ने कहा कि, ”मैंने अपना इकलौता बेटा देश के लिए न्यौछावर कर दिया है। मुझे बेटे की शहादत पर गर्व है। अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।”
बता दें कि एक महीने के अंदर पाकिस्तान ने ये दूसरी बार कायरना हरकत की है। इससे पहले 29 अक्टूबर को पाकिस्तान ने माछिल सेक्टर में गोलीबारी की थी। जवाबी कार्रवाई में देश के जांबाज जवान मनदीप सिंह शहीद हो गए थे। पाकिस्तान फिर भी बाज़ नहीं आया। उसने शहीद हुए जवान के शव के साथ शर्मनाक हरकत की थी। मनदीप की शहादत पर उनकी पत्नी ने मांग की थी कि पाकिस्तान को उसकी कायराना हरकत के लिए सबक सिखाया जाए। मनदीप की शादी भी महज दो साल पहले ही हुई थी।
चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे प्रभु
देश के लिए कुर्बान होने वाले प्रभु सिंह चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। परिवार में कमाने वाले केवल प्रभु ही थे। दो साल पहले ही प्रभु की शादी हुई थी। उनकी दस महीने की एक बच्ची भी है। परिवार वालों के अनुसार दीवाली से दस दिन पहले प्रभु एक महीने की छुट्टी के लिए घर पर आए थे।
पाकिस्तान ने बुधवार को फिर की माछिल में फायरिंग
बुधवार को पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में चार भारतीय चौकियों को निशाना बनाया है। इसके पहले एएनआई ने खबर दी कि भिम्बर गली, कृष्णा घाटी और नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। आर्मी सूत्रों के अनुसार इंडियन आर्मी इसका जवाब दे रही है। इससे पहले आर्मी ने कहा था कि एक जवान के शव को क्षत-विक्षत करने का बदला लिया जाएगा। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी पाकिस्तान की इस शर्मनाक हरकत की निंदा की है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -