Friday, September 22nd, 2017 00:39:11
Flash

सही सौदेबाजी कौशल से दिल्ली के इन मार्केट से कर सकते है शॉपिंग




Fashion

delhi

यह अक्सर कहा जाता है कि दिल्ली लडकियों के पास अपने फैशन गेम है। दिल्ली में सड़क खरीदारी का दृश्य अंतहीन साहस में बदल सकता है अगर आपके पास सही सौदेबाजी कौशल है। अगर हम किसी से भी पूछते है कि दिल्ली में सबसे अच्छी जगह कौन-सी है शॉपिंग करने के लिए तो….सरोजिनी नगर। शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा सरोजिनी के बारे में पर आज हम आपको सरोजिनी बाजार के अलावा अन्य ऐसे मार्केट के बारे में बताएगें जहां पर कम पैसे में भी आप शॉपिंग कर सकते हो।

1.जनपथ
दिल्ली के मध्य में स्थित यह बाजार अस्थिर किमतों पर सब कुछ प्रदान करता हैं। यहां पर कुर्ता, कपड़े, प्लाजों, आभूषण, प्रसिद्ध इंडिगो प्रिंट कुर्ते सब कुछ यहां पर उपलब्ध हैं। साथ ही यहां पर सुनिश्चत करें कि आप प्राकृतिक सुगंधो के लिए इत्र की दुकान पर जरूर जाएं।

Janpath-Market-2-476

2.पहाडगंज
इस बाजार में फंकी गहने मिलते हैं, यहां की जूतियां जो जिंदगीभर आपका साथ देगीं। किसी भी आभूषण दुकान में चले जाओं पर 30 रूपये से कम नहीं मिलेगा। यहां पर आओ तो कम से कम एक कोल्हापुरी चप्पल जरूर ले। जिसकी कीमत कम से कम 200 रूपये हैं।
अपने शॉपिंग के बाद यहां कि पीटा रोटी जरूर खाएं।

Junk-Jewellery-Shops-in-Pahar-Ganj-Delhi-e1481363849942

3.मजनू का टिला
तिब्बती शरणार्थी कॉलोनी जो उत्तर कैंपस के छात्रों के लिए एक मुख्य स्पॉट बन गया हैं मजनू का टिला। यदि आप नाम मात्र कीमतों पर ट्रेंडी सामान तलाश रहे हैं तो यह सबसे अच्छी जगह है। यहां पर हर प्रकार के ट्रेंडी कपड़े जैसे क्रॉप टॉप, हाई-वेस्ट जींस, प्लाजो 700-1500 रू. के बीच उपलब्ध हैं। सर्दियों के दौरान जब आप जूते तलाश रहे हो तो यह एक दम सहीं स्थान हैं। यहां पर साधारण जूतों से लेकर हर प्रकार के जूते मौजूद है।
शॉपिंग करने के बाद यहां का स्ट्रीट फूड खाना ना भूले।

Majnu-Ka-Tila

 

4.लाजपत नगर
यदि आप इथेनिक कपड़े देख रहे हो तो आपको कही और जाने की जरूरत ही नहीं हैं, यहां पर आपको विविध प्रकार के कुर्ता मिलेंगे। यह बाजार उन लोगों के लिए स्वर्ग जैसा है जिसे कुर्ते बहुत ज्यादा पसंद है। यहां पर 250 रू. से शुरूआत में आपको हजारों प्रकार के कुर्ते मिल जाएगें। इस मार्केट की खासियत यह है कि आप अलग-अलग शॉप पर जाकर अपने कुर्ता और लेग्गिंग्स को मैच कर सकते हैं।
यहां बाजार में आने के बाद डोलमा आंटी के मोमोस खाना मत भूलना।

clothes-in-lajpat-nagar

 

5.कमला नगर
नार्थ कैंपस के छात्रों की पसंदीदा जगह है, वह भी बिना किसी कारण के? नहीं इसके पीछे की वजह है यहां पर छात्र के किमतों पर कपड़े मिलते है। बाजार में नवीनतम रूझानों के साथ 10 रू. से लेकर सस्ते दामों में सामान मिलता है।

kamla nagar

6.दिल्ली हाट
यह जगह एक सपने की तरह है खासकर इथेनिक वियर के लिए। यहां की प्रमुखता यह है कि यहां पर देश के हर राज्य के परिधान मिलते है। आप सुंदर साड़ी, चांदी के गहने और जूते भी यहां से खरीद सकते हैं।

dillihaat-730x410

दिल्ली के गलियारों में इन जगहों पर से शॉपिंग करना फायदेमंद ही रहेगा।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories