Monday, September 11th, 2017 21:31:23
Flash

मोदी के इंवीटेशन पर जल्द भारत आएंगी ट्रंप की बेटी




मोदी के इंवीटेशन पर जल्द भारत आएंगी ट्रंप की बेटीWorld

Sponsored




कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई। इस मुलाकात में मोदी ने ट्रंप को सहपरिवार भारत आने का निमंत्रण दिया था। खासतौर से उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका को स्पेशल इंवीटेशन दिया था। उनके इस इंवीटेशन को अब इंवाका ने स्वीकार कर लिया है। जी हां, वे मोदी के इंवीटेशन पर जल्द भारत आएंगी।

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार इवांका भारत आने के लिए बेहद उत्सुक हैं। वे खुद भी भारत को करीब से जानना चाहती हैं। इसलिए वे नवंबर में भारत आ रही हैं। यहां पर वह ग्लोबल एंटरप्रेन्योरिशिप समिट (जीईसी) में शिरकत करेंगी जो कि हैदराबाद में होने वाली है। मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका द्वारा न्यौता स्वीकार करने पर उनका शुक्रिया अदा किया है।

वहीं इवांका ने भी बाद में ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत में होने वाले वैश्विक उद्यमशीलता सम्मेलन में अमेरिकी डेलीगेशन की अगुवाई के लिए आमंत्रण देने पर प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया। ऐसे में अब हर किसी की निगाहें ट्रंप की बेटी इवांका पर टिकने वाली हैं। देखना ये होगा कि वे भारत क्या सोच लेकर आती हैं।

इवांका का पहला भारत दौरा 

अमेरिका की ओर से जारी बयान में तब कहा गया था कि भारत में उद्यमियों को सशक्त करने वाले माहौल को देखते हुए ही भारत को इस समिट के आयोजन का मौका दिया जाता है। इवांका पहली बार भारत आ रही हैं और उनक इस दौरे के लिए वॉशिंगटन, हैदराबाद और दिल्ली में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जीईसी समिट के लिए दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई भी पसंदीदा जगह थे लेकिन हैदराबाद को चुना गया। यहां पर बड़े सम्मेलनों के लिए मौजूद बुनियादी सुविधाओं को इसके पीछे अहम वजह बताया गया।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories