घर में भी बिखेरिए बरसात के रंग
बरसात की बूंदों की दस्तक के साथ ही मन भी खुशी से झूम उठता है। इस मौसम की खूबसूरती दिल को बहुत लुभाती है, लेकिन घर के अंदर ये मौसम थोड़ी बोरियत भर देता है। ऐसे में इंटीरियर डेकोरेशन में थोड़ा सा चेंज लाकर आप अपने घर में मौसम का उल्लास बरकरार रख सकती हैं। इसलिए इस मौसम में अपने घर में कुछ ऐसे कलर्स का यूज करें, जो आपके मन को प्रफुलिल्त कर दे और आप इस मौसम में घर में भी मानसून का मजा ले सकें। इस मौसम में फिरोजी, पीला, गुलाबी, नारंगी, हरा आदि रंग बरसात में खूब खिलते हैं। बरसात के मौसम में इन रंगों के साथ कुछ प्रयोग कर सकती हैं।
फिरोजी-
फिरोसी रंग बरसात के काफी करीब माना जाता है। कमरे की एक दीवार को इस रंग से हाइलाइटर के रूप में पेंट करें या फिर इस रंग के कुशन कवर , दरी, पर्दे या थ्रोस अपने घर में लगाएं। यह कलर आपको सुकून देगा। आप इसे किसी और रंग के साथ कांबिनेशन में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
पीला-नारंगी-
वैसे तो ये दोनों ही रंग बेहद खास हैं। ये वाकई में आपके कमरे में नई जान डाल देते हैं। पीला रंग जहां उत्साह और खुशहाली का प्रतीक है, वहीं नारंगी रंग के बीच ऊर्जा और स्फूर्ति का अहसास होता है। इन रंगों का यूज घर के माहौल में नया जोश और उत्साह पैदा करता है।
हरा रंग-
हरा रंग बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस मौसम में आपको चारों तरफ हरे रंग के शेड़्स नजर आएंगे। बाहर इन रंगों को देखने से ताजगी का अहसास होता है, इसलिए इस ताजगी को घर के अंदर भी लाएं और हरा रंग कराएं। डार्क ग्रीन के साथ आप कुछ पेस्टल शेड्स भी मिला सकती हैं।
सफेद रंग-
ये रंग शुद्धता की पहचान है। इसे मानसून सीजन में बेस्ट कलर माना जाता है। इसलिए घर में सफेद रंग का यूज जरूर कीजिए। लेकिन इसके खालीपन को दूर करने के लिए आप कलरफुल एसेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं।
जामुनी और गुलाबी-
क्रिएटिविटी और पॉजिटिविटी का प्रतीक जामुनी रंग मन में रोमंास जगाता है। वहीं गुलाबी कलर में प्यार का अहसास होता है। अगर जामुनी के संग गुलाबी रंग को मिला लें, तो ये दोनों ही रंग बरसात में आपको रोमांचित कर देंगे।