रियल लाइफ दुल्हन के अवतार में इंडियन टीवी एक्ट्रैस
वो सबकी फेवरेट हैं। वो बेटी हैं, बहन हैं, बहू हैं, भाभी हैं। हम उन्हें कई अवतार में देख सकते हैं। जी हां… हम बात कर रहे हैं इंडियन टीवी की पॉपुलर एक्ट्रैस की। उनके फैन्स ने उन्हें ऑन स्क्रीन ब्राइडल लुक में तो कई बार देखा होगा। लेकिन उनका रियल लाइफ वेडिंग लुक भी काफी खूबसूरत रहा। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं टेलीविजन ब्यूटीज के रियल लाइफ वेडिंग लुक के बारे में। तो आइए जानते हैं रील लाइफ से हटकर रियल लाइफ की शादी में कैसी दिख रही थीं ये ब्यूटीज…
दृष्टि धामी
टेलीविजन की मधुबाला उर्फ दृष्टि धामी की शादी मुंबई के सन एन सेंड होटल से हुई थी। दृष्टि ने अपनी शादी के लिए काफी खूबसूरत लहंगा चुना था। इसके अलावा ज्वैलरी में उन्होंने पर्ल ज्वैलरी और पोलकी को चुना था। अपनी शादी में दृष्टि काफी खूबसूरत और डिफरेंट लग रही थीं।
सनाया ईरानी
टीवी एक्ट्रैस सनाया ईरानी ने अपने ब्वॉयफ्रैंड मोहित सहगल के साथ शादी की है। सनाया और मोहित पहली बार टीवी सीरियल ’मिले जब हम-तुम’ में साथ दिखे थे। सनाया ने अपनी शादी में गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने रेड कलर का दुपट्टा कैरी किया था। इसके अलावा शादी में उन्होंने कुंदन की ज्वैलरी पहनी थी।
अंकिता भार्गव
अंकिता ने अपने ऑनस्क्रीन पिता के सन इन लॉ रमन भल्ला उर्फ करण पटेल से शादी की है। उन्होंने अपनी शादी में व्हाइट और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने रेड चुन्नी कैरी की थी। ज्वैलरी में उन्होंने माथापट्टी पहनी थी साथ ही मैचिंग की नोज रिंग भी कैरी की थी।
अनीता हसनंदानी
अनीता पंजाबी हैं और उनके होने वाले हसबैंड रोहित रेड्डी आंध्र के रहने वाले हैं इसलिए ये एक कल्चरल मिक्स वेडिंग थी। उनकी शादी दोनों तरह की रस्मों के साथ हुई थी। शादी के दिन वो साउथ इंडियन ब्राइडल लुक में थीं। उन्होंने कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनी थी और गजरे के साथ अपने लुक को कंपलीट किया था। उन्होंने अपनी शादी के लिए गोल्डन और पर्ल की ज्वैलरी चुनी थी।
सरगुन मेहता
टीवी एक्टर सरगुन मेहता और रवि दुबे की शादी बैंड, बाजा और बारात वाली टिपिकल पंजाबी वेडिंग थी। इस दिन सरगुन ने हैवी मरुन और गोल्डन लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने वेलवेट का ब्लाउस पहना था। साथ ही ग्रीन कलर का दुपट्टा और कुंदन की ज्वैलरी पहनी थी।
कृतिका सेंगर
कृतिका सेंगर और निकेतन धीर 3 सितंबर 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। ’झांसी की रानी’ की एक्ट्रैस कृतिका ने अपनी शादी में पिंक और रेड कलर का हैवी लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने नेट स्लीव्स का जिरकॉन के वर्क वाला ब्लाउज पहना था। उनकी कुंदन की ज्वैलरी और माथापट्टी में वे किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं।
आमना शरीफ
आमना ने डिस्ट्रीब्यूटर से प्रोड्यूसर बने अपने ब्वॉयफ्रैंड अमित कपूर से शादी की थी। शादी के दिन उन्होंने रेड लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने पीच कलर का दुपट्टा कैरी किया था। उन्होंने इस आउटफिट के साथ पोलकी, कुंदन और पर्ल की ज्वैलरी पहनी थी। उस पर ब्राइट कलर की लिपस्टिक में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
ऐश्वर्या सखूजा
इंडियन टेलीविजन एक्ट्रैस ऐश्वर्या ने लंबे समय से अपने ब्वॉयफ्रैंड रहे रोहित नाग से शादी की है। अपनी शादी के दिन ऐश्वर्या ने हेवी वर्क वाला सिल्क का लहंगा पहना था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने गोल्ड की ज्वैलरी पहनी थी साथ ही हैवी स्मोकी आई मेकअप किया था। उसके साथ उन्होंने गोटे के वर्क वाला दुपट्टा कैरी किया था।
श्वेता तिवारी
अपनी पहली शादी में काफी स्ट्रगल करने के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की है। अभिनव ’जाने क्या बात हुई’ में उनके को-स्टार थे। श्वेता ने अपनी शादी में ब्राइट रेड और ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने गोल्ड और कुंदन की ज्वैलरी कैरी की थी। गजरे से उन्होंने अपने लुक को कंपलीट किया था।
आकांक्षा सिंह
आकांक्षा अपनी शादी के दिन एक कलरफुल राजस्थानी दुल्हन लग रही थीं। उन्होंने अपनी शादी में ब्राइट पिंक, ओरेंज और ब्ल्यू कलर का जयपुरी एंब्रायडरी वाला लहंगा पहना था। कुंदन की ज्वैलरी के साथ उन्होंने माथे पर राजस्थानी बोर पहना था।
|