Friday, August 25th, 2017
Flash

देखिये 30 साल क्यों लगे इन तोपों को भारत पहुँचने में?




Auto & Technology

two 145 m777 howitzer guns arrived in India

अमेरिका से ट्रायल के लिए दो अल्ट्रा लाइट 145 M-777 हॉवित्जर तोपें भारत आ गई हैं। पाकिस्तान से लगी सीमा पर रक्षा तैयारियों के लिहाज से सेना के लिए यह अहम घटनाक्रम है। हालांकि, शुरुआत में इन तोपों को चीन की सीमा पर तैनात करने की भी योजना थी। इस मामलें में आप के सम्पूर्ण नॉलेज के लिए बताना जरुरी है कि 1986 में बोफोर्स तोपों की खरीद के बाद इसके सौदे में दलाली के आरोपों ने भारतीय राजनीति में इतना बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था कि नई तोप खरीदने में करीब 3 दशक का वक्त लग गया।

बेहद ऊंचाई वाले मोर्चों तैनात किया जा सकता है

पिछले साल 26 जून को पहली बार जानकारी दी गई कि भारत 145 तोपों की खरीदारी करेगा। नवंबर आते-आते भारत और अमेरिका के बीच इसके लिए डील हो गई। भारतीय सेना के लिए 737 मिलियन डॉलर की डील की गई। अमेरिकी कंपनी BAE सिस्टम्स को इन तोपों को बनाने का जिम्मा सौंपा गया। इन तोपों की रेंज 24 से 40 किमी है। इनका वजन 4 टन से थोड़ा ही ज्यादा है क्योंकि इन्हें टाइटैनियम से बनाया गया है। हल्के होने की वजह से बेहद ऊंचाई वाले मोर्चों मसलन-16 हजार फीट की ऊंचाई पर लद्दाख और चीन से सटे लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर तैनात किया जा सकता है। इन तोपों से इंडियन आर्मी के 17 माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प्स को लैस किया जाएगा।

बता दें कि सरकार ने भारतीय कंपनी L&T के साथ 4366 करोड़ रुपये की डील भी की है। L&T अपने साउथ कोरियाई पार्टनर के साथ मिलकर 100 तोपें बनाएगी। इन 155 मिमी/52-कैलिबर तोपों का नाम K-9 वज्र-T होगा, जो 42 महीने में डिलिवर हो जाएंगी।

25 तोपें इंपोर्ट की जाएंगी,145 भारत में असेंबल होंगी

सूत्रों के मुताबिक, दो अल्ट्रा लाइट 145 M-777 हॉवित्जर तोपों को चार्टर्ड प्लेन के जरिए ब्रिटेन से भारत लाया गया। इन्हें जल्द राजस्थान के पोखरण भेजा जाएगा। वहां विभिन्न किस्म के भारतीय गोला-बारूद से इनकी टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद 3 तोपों को सितंबर में लाने का प्लान है। फिर 2019 के मार्च से लेकर 2021 के जून के बीच हर महीने 5-5 तोपें आएंगी। जून 2021 तक सभी तोपें सेना को मिल जाएंगी। एग्रीमेंट के मुताबिक, पहली 25 तोपें इंपोर्ट की जाएंगी, जब कि बाकी 145 भारत में असेंबल की जाएंगी। इसके लिए अमेरिकी निर्माता कंपनी ने भारतीय कंपनी महिंद्रा को अपना बिजनस पार्टनर बनाया है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories