अब यूएन भी देखेगा बिग बी की ‘पिंक’
- - Advertisement - -
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर लोगों के दिल पर राज करने वाली बिग की फ़िल्म पिंक जल्द ही यूएन में भी धमाल मचाने वाली है। दरअसल, फ़िल्म पिंक की टीम को यूएन के हेडक्वॉटर न्यूयार्क में स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। ये आमंत्रण यूएन के महासचिव सहायक के ओर से दिया गया है। बता दें कि इस ख़ास बात का खुलासा किसी ओर ने नहीं बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ख़ुद किया है। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर के ज़रिए दी है।
रिलीज़ के बाद से ही पिंक दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इस फ़िल्म की ख़ास बात इसकी कहानी और अमिताभ के दमदार डायलॉग्स थे। रिलीज़ के बाद से ही फ़िल्म और इसके कलाकारों की खूब तारीफ हुई थी। फ़िल्म दर्शकों के साथ क्रिटिक्स को भी काफी पसंद आई थी। फ़िल्म में तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और नवोदित एंड्रिया टैरियांग तीन यंग लड़कियों की मुख्य भूमिका थी। फ़िल्म का निर्देशन अनिरूद्ध रॉय चौधरी ने किया था। फ़िल्म 16 सितम्बर को रिलीज़ हुई थी।
सभी की जुबां पर चढ़ा था फ़िल्म का डायलॉग
फ़िल्म की कहानी तीन लड़कियों की है जो दिल्ली में पुरुषों के एक समूह की छेड़खानी का शिकार बनती हैं। अमिताभ इसमें तीनों लड़कियों के वकील बने हैं। इस फ़िल्म का एक डॉसलाग ‘no means no’ दर्शकों को ख़ूब भाया था। फ़िल्म की रिलीज़ के बाद यह काफ़ी लोगों की जुबान पर छाया था।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -