यूपी पुलिस ने किया भैंस को अरेस्ट, जानें किस जुर्म के लिए हुई गिरफ्तार
यूपी में योगीराज आया और गायों की मौज हो गई। लेकिन एक ख़बर सामने आई जिसमें भैंस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ऐसा कैसे हो सकता है अब क्या भैंस जेल में सलाखों के पीछे रहेगी? आपके मन में ये सवाल उठ रहे होंगे लेकिन ये जो ख़बर है न पूरी तरह पक्की है। आइए आपको बताते हैं इस अजीब से केस में भैंस को क्यो अरेस्ट किया गया है।
यूपी में सरकार तो बदल गई है, लेकिन भैंसें अब भी चर्चा में हैं। इस बार बात आजम खान की भैंस की नहीं है, बल्कि एक भैंस पर मुकदमे की है। लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस ने भैंस पर केस कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। भैंस पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है, वह वन विभाग के पौधों को नुकसान पहुंचा रही थी। कॉलेज के मैदान में वन विभाग के पौधों को नुकसान पहुंचाती भैंस को देख पुलिस को 100 नंबर पर कॉल किया गया और पूरी सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुं चकर पुलिस ने भैंस को अरेस्ट कर लिया।
बताया जा रहा है कि पलिया के बैदिक इंटर कॉलेज में यह भैंस दीवार फांदकर घुस गई थी, जहां बीते साल वन विभाग ने पेड़-पौधे लगाए थे। भैंस फूल-पत्ते चबा रही थी। कॉलेज प्रशासन की कॉल के बाद पुलिस ने भैंस को गिरफ्तार कर थाने में बांध दिया।पुलिस का कहना है कि भैंस को आसानी से जमानत नहीं मिलेगी, उसके मालिक को मुचलका भरना पड़ेगा क्योंकि उसने सरकारी संपत्ति को नुसान पहुंचाया है। यह पहली बार नहीं है कि यूपी में भैंस के मामले ने तूल पकड़ा हो। इससे पहले आजम खान की चोरी हुई भैंस को लेकर यूपी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
- - Advertisement - -