Friday, August 25th, 2017
Flash

कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने सर्जिकल स्ट्राइक को बताया फर्जी




fotorcreated
नई दिल्ली। उरी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना द्वारा पाक आतंकियों के खिलाफ किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद अब कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने मंगलवार को सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी दुनिया हमसे सवाल कर रही है, इसलिए हमें सबूत देना चाहिए। पूरा देश सर्जिकल स्ट्राइक चाहता है मगर फर्जी नहीं।

भारत चाहता है असली सर्जिकल स्ट्राइक 

सोमवार को संजय निरुपम ने बारामूला अटैक हैशटैग के साथ इसी तरह की बात कही थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ’भारत पाकिस्तान को रुला देनेवाला हकीकत की सर्जिकल स्ट्राइक चाहता है न कि पिछले जैसा सर्जिकल स्ट्राइक जिसको उसने मानने तक से इनकार कर दिया।’

भारत को देना चाहिए सबूत

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सेना पर भरोसा है। कांग्रेस कभी भी राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति नहीं करती। जिस दिन यह हुआ था हमने उसी दिन सेना और सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अगर यूएन कह रहा है कि वहां कोई घटना नहीं हुई है, पाकिस्तान इस बात को नकार रहा है। इससे हमारी सेना पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो ऐसे में उन्होंने करारा जवाब मिलना चाहिए। भारत को सबूत देना चाहिए।

पढ़िए : इंडियन गर्ल ने बताया कैसे देश को धोखा दे रहे शाहरूख, आमिर जैसे कलाकार

बहरी है क्या कांग्रेस : राजेश भट्ट ने ट्वीट किया संजस निरूपम ने इस बात की अनदेखी की है कि सर्जिकल स्ट्राइक्स की डीजीएमओ ने पुष्टि की है क्या कांग्रेस बहरी है।

सर्जिकल स्ट्राइक में केजरीवाल और निरूपम को साथ ले जाएं

आशुतोष जोशी ने ट्वीट किया, “भारतीय सेना से आग्रह है कि अगली बार जब आप सर्जिकल स्ट्राइक्स के लिए जाएं तो अरविंद केजरीवाल और संजय निरुपम को साथ ले जाएं।’

केजरीवाल ने मांगा था सबूत

इससे पहले सोमवार को केजरीवाल ने एक वीडियो जारी किया था कि जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौ मतभेद हो सकते हैं लेकिन मैं सरकार के साथ हूं। उन्होंने ये भी कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भारत को सबूत देना चाहिए। केजरीवाल के इस बयान का आज भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को भारतीय सेना पर भरोसा नहीं है।

मेरे खिलाफ हो रहा झूठा प्रचार

सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हताशा में झूठा प्रचार कर रही है। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसार ने संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल के सोमवार को दिए गए वीडियो संदेश में सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई सार्वजानिक किए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा था।

पढ़िए  : जन्नत जाने के लिए वहां से यहां आते हैं क्यों न हम ही वहां जाएं और जन्नत का रास्ता दिखाएं

प्रसाद ने कहा था कि केजरीवाल को यह मालूम होना चाहिए कि उनका बयान आज पाकिस्तान मीडिया की सुर्खियों में है। राजनीतिक अलग बात है लेकिन सेना का मनोबल गिराने के लिए कोई काम या बात नहीं कहनी चाहिए। केजरीवाल ने भाजपा के इस हमले पर ट्वीट किया, भाजपा मेरे वीडियों को तोड़मरोड़ रही है। मेरी भाजपा से अपील है कि यह संवेदनशील मामला है। कृपया इस पर राजनीति नहीं की जाए। यह मेरा जवाब भाजपा को है।’

पढ़िए : रामायण की 21 चीजें जो धरती पर आज भी मौजूद हैं

एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, मैं राजनीति नहीं कर रहा हूं, यदि मैंने कहा कि हम आतंकवाद को काबू करने में सरकार के साथ हैं और पाकिस्तान को उसके झूठे प्रचार का करार जवाब दिया जाना चाहिए तो इसमें गलत क्या है। भाजपा हताशा में झूठा प्रचार कर रही है।’ उन्होंने कहा, भाजपा के बयान से मुझे बहुत दुख हुआ। भाजपा के लोग राजनीति कर रहे हैं। मेरी एक बार फिर अपील है कि आतंकवाद से निपटने के लिए हम सभी एकजुट होकर काम करें और इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ दें।

पढ़िए : तीन लड़कों के साथ संबंध बनाकर फंस गई स्वरा

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

No Related

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories