इस काम में आती है F1 से F12 तक की Key
- - Advertisement - -
कंप्यूटर का इस्तेमाल करना तो सभी को आता है पर कंप्यूटर Key board के शार्टकट सभी को पता नहीं होते है। जिनको पता होते है वे इसका यूज करके आसानी से कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है। कंप्यूटर में कीबोर्ड शार्टकट का इस्तेमाल करने से समय की बचत तो होती ही है साथ ही कंप्यूटर को जल्दी चलाने में मदद भी मिलती है। कीबोर्ड शॉर्टकट को लोग यूज तो करते है पर कीबोर्ड में सबसे उपर होने वाली Function Key यूज शायद ही सबको पता हो लेकिन इसमें टेंशन लेने वाली बात नहीं है हम आपको फंक्शन की के बारे में ही बताने वाले है एफ1 से लेकर एफ12 तक की की का कंप्यूटर में क्या यूज होता है ये हम आपको नीचे स्लाइड में बताने वाले है।
1. F1 –अगर आप कंप्यूटर को ऑन करते ही एफ1 प्रेस करते है तो कंप्यूटर पर Setting का पेज खुल जाता है और थोड़ी देर बाद एफ1 की दबाने पर Help का पेज खुल जाता है। किसी भी प्रोग्राम में चाहे MS Word हो या Paint brush आप F1 दबाकर Help मेन्यू डायरेक्ट ओपन कर सकते है।
2. F2 –किसी भी Folder को Rename करना हो तो आप F2 की का यूज कर सकते है इसके लिए एक बार फोल्डर पर Click करके F2 दबाएं Folder पर Rename करने का ऑप्शन आ जाएगा। इसके अलावा आप MS Word में Ctrl+F2 दबाकर फाइल का Print Priview देख सकते है।
3. F3 – अगर आपको अपने कंप्यूटर में किसी फाइल, डाक्यूमेंट, सॉंग या वीडियों को सर्च करना है तो Window मेन्यू में जाकर सर्च करके सर्च करने की जरूरत नहीं हैं। आप अपने डेस्कटॉप पर ही F3 दबाकर डायरेक्ट Search कर सकते हैं।
4. F4 – कंप्यूटर में किसी भी प्रोग्राम को बंद करने के लिए कंप्यूटर को Shut down करने के लिए F4 को एक शार्टकट के रूप में यूज किया जाता हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए Alt+F4 दबाना होता है।
5. F5 – किसी भी कंप्यूटर में सबसे ज्यादा इसी Key का प्रयोग किया जाता है। F5 से आप डेस्कटॉप को रिफ्रेश कर सकते है। वहीं अगर आप इंटरनेट यूज कर रहे है तो वेबपेज को भी Refresh कर सकते है।
6. F6 – अगर आप इंटरनेट का प्रयोग करते है तो F6 आपके लिए बड़ा उपयोगी साबित होता है। अगर किसी भी वेबसाइट के Adress को सेलेक्ट करना है तो आप F6 दबाएं। इससे उस वेबपेज को Web adress सेलेक्ट हो जाएगा।
7. F7 – इस Key का प्रयोग एमएस वर्ड में स्पेलिंग चेक करने के लिए किया जाता है।
8. F8 – इस Key का प्रयोग भी MS office में किया जाता है। इसका प्रयोग वर्ड को सेलेक्ट करने के लिए किया जाता है।
9. F9 – इस Key का प्रयोग MS office में Mail भेजने के लिए करते है।
10. F10 – अगर आपके माउस का Right click काम नहीं कर रहा है तो आप F10 का यूज कर सकतें है। इसका प्रयोग मेन्यू को Open करने के लिए किया जाता हैं इसे Shift के साथ यूज किया जाता है।
11. F11- अगर आप किसी भी प्रोग्राम का यूज कर रहे है जैसे Word, Excel, Chrome इत्यादि और आप उसे फुल स्क्रीन व्यू पर देखना चाहते है तो आप F11 प्रेस करके उसे फुल स्क्रीन पर देख सकते हैं। वापस नार्मल करने के लिए दोबारा एफ11 दबाएं।
12. F12- माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में किसी भी फाइल को Save as करने के लिए आप F12 का यूज कर सकते है। Shift+F12 करने से वहीं फाइल Save हो जाती है।
- - Advertisement - -