मल्टीप्लेक्स में नहीं बजा राष्ट्रगान तो भड़क गई हॉकी प्लेयर, उठाया ये कदम
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक आदेश दिया था कि सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने के पहले राष्ट्रगान बजाया जाएगा। साथ ही राष्ट्रध्वज भी अनिवार्य रूप से स्क्रीन पर दिखाना होगा। इसी बीच भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया गुरूवार को जब परिवार समेत सिडकुल क्षेत्र में स्थित एक मॉल के मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने पहुंची थी, लेकिन वहां फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजा ही नहीं।
- - Advertisement - -
राष्ट्रध्वज हमारे देश की आन-बान व शान का प्रतीक है
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान वंदना कटारिया ने बताया कि कोर्ट के फैसले के बिना ही हर भारतीय को राष्ट्रगान व राष्ट्रध्वज का सम्मान करना चाहिए। राष्ट्रध्वज हमारे देश की आन-बान व शान का प्रतीक है। उन्होंने सिनेप्लेक्स के हेड संजीव कुमार से जानकारी मांगी तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश प्राप्त नहीं होने का हवाला दिया। इससे नाराज वंदना ने उन्हें नसीहत दे डाली कि अपने देश के राष्ट्रगान व तिरंगे का सम्मान करने के लिए न्यायालय के आदेश का इंतजार करने की जरूरत नहीं।
फिल्म देखे बिना लौट आई वापस
फिल्म देखे बगैर वंदना वहां से लौट आई। अगर हम अपने देश व राष्ट्रध्वज का सम्मान नहीं कर सकते तो हमें भारतीय होने का भी अधिकार नहीं। इसके बाद वंदना परिवार के सदस्यों के साथ वहां से लौट गयी। हाल ही में राष्ट्रगान के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक आदेश दिया था। सिनेमा हाल और मल्टीप्लेक्स में अब फिल्मों को दिखाने से पहले राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य हो गया है। राष्ट्रगान बजाने के दौरान सिनेमाघरों में स्क्रीन पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज भी दिखाना अनिवार्य होगा।
- - Advertisement - -