First Look: ’बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ बनेंगी आलिया,वरुण भी होंगे साथ
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। वरुण धवन और आलिया भट्ट की क्यूट जोड़ी की एक बार फिर वापसी हो रही है। इससे पहले दोनों 2014 की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ’हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में नजर आए थे। अब वो शशांक खेतान की नई फिल्म ’बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में एक साथ दिखेंगे। हालांकि टाइटल लगभग एक जैसा है। नई फिल्म से दोनों का फर्स्ट लुक सामने आया है, जो काफी मजेदार है।
वरुण और आलिया ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया है। हालांकि इसे कुछ इस तरह से पेश किया गया है कि यह आपको फिल्म के पहले पार्ट ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ की याद जरूर दिला देगा। इसके कुछ शॉट्स फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। यह शॉट्स सिंगापुर में फिल्म की शूटिंग के दौरान के हैं। करण की शेयर की हुई तस्वीरों में आलिया जींस और कुर्ती पहने नजर आ रही हैं। इसके अलावा वरुण को बहुत ही कूल स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसके अलावा आलिया और वरुण की कई तस्वीरें @BKDMovie (Badrinath Ki Dulhania) नाम के ट्विटर पेज पर शेयर की गई हैं।
‘बद्नीनाथ की दुल्हनिया’ साल 2014 में आई फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ का सीक्वल नहीं बल्कि फिल्म का दूसरा इंस्टॉलमेंट है। फिल्म को ‘धर्मा प्रोडक्शन’ के द्वारा प्रोड्यूज किया गया है। शशांक खैतान द्वारा निर्देशित ये फिल्म अगले साल 10 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग राजस्थान के कोटा में की हुई है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -