रिट्रीट सेरेमनी में भिड़ गए भारत-पाक के सैनिक, विडियो वायरल
भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हो या बॉर्डर पर जंग हो दोने मे ही पूरे देश की नजरें सिपाहियों और खिलाड़ियों पर टिकी रहती है। भारत-पाकिस्तान की फिरोजपुर बॉर्डर पर भी कुछ ऐसा हादसा हुआ कि दोनो तरफ के सैनिक एक दूसरे से भिड़ गए। सैनिकों के भिड़ने का ये वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते है ऐसा क्या हुआ जो दोनो देश के सैनिक आपस में भिड़ गए।
ये घटना तब हुई जब रोज की तरह फिरोजपुर बार्डर पर सेरेमनी चल रही थी। तभी, भारतीय जवान की कुहनी पाकिस्तानी जवान को लगी. बस इस जरा सी बात पर उसे ऐसा गुस्सा आया कि अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, बार्डर पर रोज़ होने वाले इस कार्यक्रम को रिट्रीट सेरेमनी कहते हैं। इसमें दोनों देशों के जवान हाथ में अपने-अपने देश का झंडा लिए हुए होते हैं। कई बार ये बिना झंडे के भी होती है। जवान अपने सीने की उंचाई तक अपने बूट को ले जाकर जोर से नीचे पटकते हैं। उसके बाद सैल्यूट करते हैं। इसमें एक-दूसरे के खिलाफ परस्पर गुस्सा बॉडी लेंग्वेज से तो झलकता है। लेकिन, कभी आपस में सीधे लड़ने की नौबत नहीं आती।
लेकिन, ऐसी ही एक सेरेमनी के दौरान दोनों देशों के जवान जैसे ही एक-दूसरे के नजदीक आए तो भारतीय जवान की कुहनी का हिस्सा पाकिस्तान के जवान से टकरा गया। जिसके बाद ये आपस में भिड़ गए. आपस में मारपीट होते देख कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जब झगड़ा शांत नहीं हुआ तो, दोनों देशों के ऑफिसर दौड़ के इनके पास पहुंचे और फिर दोनों जवानों को दूर कराया। हालांकि इसे लेकर कोई औपचारिक बयान सेना के अधिकारियों ने नहीं दिया गया। लेकिन, वहां मौजूद किसी प्रत्यक्षदर्शी ने घटना का वीडियो बना लिया जो तेज़ी से वायरल हो रहा है।