कहा जाता है कि ‘सावन का महीना बड़ा ही पावन होता है’’ इस महीने में लोग शिव की पूजा और आराधना करते हैं। शिव को दूध और जल चढ़ाते हैं। काफी सारे लोग जानते हैं कि शिव को इस महीने में दूध, बेलपत्र और फूल चढ़ाना चहिए। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साधुओं द्वारा शिवलिंग पर जानवर का मांस चढ़ाया जा रहा है। पढ़ें – तो इन कारणों से लड़कियां रखती हैं सावन के सोमवार का व्रत
ये वीडियो टीवी सीरियल ‘हर हर महादेव’ का है जिसमें कुछ साधु शिवलिंग पर मांस चढ़ाते हुए नज़र आ रहे हैं। जब ये मांस चढ़ाते हैं तभी वहां एक महिला आकर उन्हें कहती हैं कि शिव इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे। इस पर साधु कहते हैं कि शिव सच्चे मन से अर्पित की हुई हर चीज़ को स्वीकार करते हैं। पढ़ें- 50 साल बाद बना अद्भुत संयोग, सावन में पड़ेंगे पांच सोमवार
महिला के लाख बताने के बाद भी साधु नहीं मानते और मांस चढ़ाते हैं फिर शिव उसे स्वीकार कर लेते हैं। इसके बाद महिला शिव को फूल अर्पण करती हैं लेकिन शिव उसे स्वीकार नहीं करते तब साधु समझाते हैं कि शिव ने उनके मांस को क्यों स्वीकार किया और फूलों को क्यों नहीं। पढ़ें- विदेशों में भी होती है भगवान शिव की पूजा, ये हैं प्रसिद्ध मंदिर