अनुष्का के साथ इस तरह क्रिसमस और न्यूईयर मनाएंगें विराट
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी और भी दिलचस्प होती जा रही हैं। जी हां खबरों के अनुसार इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद विराट अनुष्का के साथ क्रिसमस और न्यूईयर मनाने के इरादे से उत्तराखंड पहुंचे। दोनों वीकेंड पर यहां के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
कैमरे देखते ही छुपने लगे विराट-अनुष्का
दोनों शनिवार को दिल्ली की फ्लाइट से गुपचुप तरीके से देहरादून के जोलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचे फिर वहां से टिहरी के नरेन्द्रनगर स्थित होटल आनंद के लिए निकले। जोलीग्रांट एअरपोर्ट पर उन्हें देखते ही उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई और लोग उनके साथ लोग फोटो खिचवाने की कोशिश करने लगे, लेकिन ये दोनों सबसे छुपते छुपाते वहां से निकल गए।
बता दें कि अनुष्का देहरादून की ही रहने वाली हैं। उनके माता पिता ऋषिकेश में रहते हैं और दोनों उनसे मिलने ऋषिकेश भी जा सकते हैं। वहीं, विराट कोहली को उत्तराखंड सरकार ने पर्यटन का ब्रांड ऐंबैसेडर घोषित कर रखा है, लेकिन उन्हें यहां छुट्टियां बिताने आने का मौका नहीं मिल पाया है। दोनों छुट्टियां बिताने पहली बार उत्तराखंड साथ आए हैं।