देश के 50 बेस्ट स्टाइलिश हस्तियों की लिस्ट में शामिल हुए विराट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली हर दिन किसी ने किसी कारण से सोशल मीडिया में अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय बने ही रहते हैं। लेकिन इस बार वे अपने शानदार स्टाइल और लुक के कारण अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनका यह नया लुक जीक्यू मैगजीन के कवर पेज पर देखने को मिला।
भारतीय स्टार विराट जीक्यू मैगजीन के भारतीय संस्करण में इस महीने के जारी जून संस्करण में कवर पेज पर नजर आ रहे हैं। मैगजीन में भारत के 50 सबसे बेस्ट स्टाइलिश हस्तियों की लिस्ट में भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी विराट को भी शामिल किया गया है। विराट ने अपने इस कवर पेज की तस्वीर को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
#CoverAlert for @gqIndia. Love the cover!
Best Dressed is a huge compliment @CheKurrienGQ ? pic.twitter.com/GWjy3JaAqc— Virat Kohli (@imVkohli) June 3, 2016
|