कहते हैं लीजेंड बनता नहीं बल्कि बनाया जाता है। इसका सीधा उदाहरण हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली। एक शानदार परफॉर्मर , इंटेलीजेंट प्लेयर और लाजवाब खिलाड़ी। ये तो हम सभी जानते हैं कि फिटनेस के मामले में वे किसी स्टार से कम नहीं हैं। इसका सीक्रेट है विराट का अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखना। खुद को फिट रखने के लिए हर रोज जिम जाते हैं। वे घर का खाना पसंद करते हैं। जंक फूड से दूरी बनाते हैं।
लेकिन खाने के बाद वो जो पानी पीते हैं आप अंदाजा लगा सकते हैं वो कौन सा पानी होता है। आप भी सोच रहे होंगे कि पानी में अलग क्या होता है। तो हम आपको बता दें कि विराट कोहली भारत का नहीं बल्कि फ्रांस का इंर्पोटेड पानी पीते हैं। जब भी वह किसी दौरे पर होते हैं, तो वे फ्रांस का एवियन पानी पीते हैं, जिसकी बोतल हमेशा उनके पास होती है। आपको बता दें कि विराट के लिए हमेशा ही ये खास तरह का पानी आता है, जो सीधे फ्रांस से इंपोर्ट होता है। ये पानी काफी महंगा होता है। भारतीय रूपयों के हिसाब से देखें तो इसकी एवियन की एक बोतल 600 रूपए प्रति लीटर की आती है। बता दें कि विराट अपना सबसे ज्यादा पैसा इन बोतलों पर ही खर्च करते हैं। चूंकि उन्हें खूब पानी पसंद है, ऐसे में उनका सबसे ज्यादा पैसा इन पानी की बोतलों पर ही खर्च होता है।
जानिए आखिर क्यों खास है ये पानी-
एवियन पानी वाकई खास है। पहली बात तो ये एकदम प्योर है। दूसरा ये पानी वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइेशन द्वारा बताए गए सभी स्टैंडर्ड को पूरा करता है। जिससे इसमें इंप्यूरिटी के चांसेस ना के बराबर होते हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार 200-400 पीपीएम सॉलिड, पीएच वैल्यू 7 होनी चाहिए, कैल्शियम की मात्रा 60-80 पीपीएम होनी चाहिए और मैग्रीशियम लेवल 20-40 पीपीएम होना चाहिए। फ्रांस का ये इंर्पोटेड पानी एवियन सभी मानकों पर खरा उतरता है।
इस पानी की छोटी बोतल यानि आधी लीटर की बोतल भारत में 240 रूपए की मिलती है। बता दें कि इस एवियन पानी की सप्लाई भारत में नहीं होती, बल्कि ये फ्रांस से ही इंपोर्ट किया जाता है।