तन्हाई दूर कर देगी ये ‘जापानी दुल्हन’
- - Advertisement - -
टेक्नॉलॉजी के दम पर दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाला देश जापान एक बार फिर सुर्खियों में है। इसका कारण है ‘जापानी दुल्हन’ का आविष्कार। दरअसल, टेक्नालॉजी के दम पर लगातार आगे बढ़ता जापान रिश्तों के मामले में कब पीछे चला गया पता ही नहीं चला।एक शोध के मुताबिक, पिछले कुछ अरसे से जापान का यूथ रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर काफ़ी नेगेटिव रवैया अपना रहा है। जापानी यूथ के इस तरह के बर्ताव से यहां पर बर्थ रेट पर असर पड़ा है। हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि जापानी मीडिया ने इस मानसिकता को सेलिबेसी सिंड्रोम का नाम दे दिया है। बता दें कि सेलेबेसी सिंड्रोम उस स्थिति को कहते है जब महिला और पुरुष के बीच अट्रैक्शन कम हो जाता है। इसी चिन्ताजनक स्थिति से उबरने के लिए जापान की एक कम्पनी ने ‘वर्चुअल पत्नी’ का आविष्कार किया गया है। इस वर्चुअल पत्नी को ‘होलोग्राफिक’ नाम दिया गया है।
क्या है इस वर्चुअल दुल्हन की ख़ास बात?
-अंग्रेजी मीडिया के मुताबिक,,जापान की यह वर्चुअल पत्नी उन पुरुषों के लिए है जो लम्बे समय से अकेले रह रहे हैं।
-इस वर्चुअल पत्नी के द्वारा कोई भी व्यक्ति खुशी से रह सकेगा। यह किसी की आजादी में खलन नहीं डालेगी।
-कोई भी व्यक्ति मैसेज के ज़रिए इससे बात कर सकता है।
-यह होलोग्राफिक कैरेक्टर जीवन साथी की ही तरह काम करेगा। बातचीत से लेकर मौसम तक की जानकारी भी देगा।
-इतना ही नहीं यह कैरेक्टर लोगों के घरों की देखरेख भी करेगा। लाइट, फ्रीज और एसी को भी ऑन- ऑफ़ करने में सक्षम होगा। इस कैरेक्टर को Vinclu Inc. नाम की कम्पनी ने बनाया है। हालांकि इस वर्चुअल वाइफ को साल 2017 में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लोगों को इसके बारे में समझाने के लिए कम्पनी ने अभी से कुछ वीडियो जारी कर दिए है।
-जापान में सोमवार को इस वर्चुअल वाइफ के कुछ सेम्पलों को बेचने के लिए रखा गया है। जिसकी कीमत ¥321,840 (भारतीय मुद्रा के अनुसार186205 रुपए के लगभग) है।
-इस कैरेक्टर को बनाने वाली कम्पनी के मुताबिक आने वाले समय में इस वर्चुअल वाइफ के कुछ फीचर्स में बदलाव भी किया जा सकता है।
- - Advertisement - -