जब वीरु ने उड़ाया कैप्टन कूल का मजाक
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत के दिग्गजों का सोशल मीडिया साइट पर आपस में भिड़ना कोई नई बात नहीं है लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। जब महेंद्र सिंह धोनी का मजाक उड़ाती एक ट्वीट को पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रिट्वीट किया।
इंडियन प्रीमियर लीग के 9वें सीजन में नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की जो हालत हुई है वो किसी भी क्रिकेट प्रेमी से छुपी नहीं है। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर ट्विटर और फेसबुक पर खूब जोक्स भी बने।
मिस्टर कूल धोनी का इरफान पठान को प्रति बर्ताव भी किसी क्रिकेट प्रेमी को नहीं भाया। यहां तक की पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी इसकी आलोचना की थी। फैन्स ने भी इस पर खूब जोक्स बनाए। ऐसा ही एक जोक था जिसमें धोनी अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं, और नीचे लिखा है, ’पापा इरफान पठान को एक चांस दे दो।’ आर अश्विन और इरफान पठान का समय पड़ने पर इस्तेमाल नहीं करने को लेकर धोनी की खूब आलोचना हुई है, और ऐसी ट्वीट पर रिट्वीट कर वीरू ने भी इस बात को जता दिया कि वो भी इससे खुश नहीं थे।
Papa Irfan Pathan ko ek chance dedo pic.twitter.com/EDfci7Huzy
— Akshay (@ComedyBanda) May 16, 2016
|