अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप का भारत आना पक्का है। वे हैदराबाद में आयोजित होने वाली एंटरप्रेन्योरशिप समिट में हिस्सा लेने नवंबर में यहां आएंगी। वे यहां अपने देश के प्रतिनिधित्व मंडल का नेतृत्व करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। ये समिट हैदराबाद में 28 से 30 नवंबर तक चलेगी।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि हैदराबाद में होने वाले #GES 2017 में अमेरिकी प्रतिनिधित्व का नेतृत्व करने वाली इवांका ट्रंप से मुलाकात के लिए अग्रसर। ट्रंप ने भी एक ट्वीट कर कहा है कि- दुनियाभर की महिला उद्यमियों का समर्थन करने के लिए इवांका भारत जा रही हैं। इस ट्वीटर में ट्रंप ने पीएम मोदी के ट्वीटर हैंडल को भी मार्क दिया।
बता दें कि इस साल जब मोदी अमेरिका यात्रा पर गए थे , तब उन्होंने ट्रंप परिवार और खासतौर से इवांका ट्रंप को भारत आने का न्यौता दिया था। इसके जवाब में इवांका ने भी उस समय ट्वीट करके पीएम मोदी को उनके इनवाइट के लिए शुक्रिया अदा किया था।