Thursday, September 7th, 2017 00:00:38
Flash

Gym में लड़के ने की बेहूदा हरकत, लड़की ने विरोध किया तो कर दी पिटाई




Gym में लड़के ने की बेहूदा हरकत, लड़की ने विरोध किया तो कर दी पिटाईViral

Sponsored




कभी-कभी लोग लड़कियों को खुद की प्रॉपर्टी समझ लेते हैं। उनसे जैसा चाहे वैसा सुलूक किया और फिर उन्हें ले जाकर कहीं फेंक दिया। ऐसा आए दिन होता रहता है। हाल ही में मध्यप्रदेश के इंदौर में भी कुछ ऐसा ही मामला एक जिम में देखने को मिला है। यहां पर एक लड़के ने पहले तो लड़की से छेड़छाड़ की और जब उसने विरोध किया तो उसे बुरी तरह मारा।

मध्य प्रदेश के एक जिम में वर्क आउट करने गई एक लड़की के साथ एक लड़का जिम में ही बदतमीजी और छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने जब इस पर आपत्ति जताई तो लड़के ने पीड़िता पर हमला कर दिया। पहले तो लड़के ने लड़की जोर से धक्का दिया, जिससे लड़की जिम में एक्सरसाइज के लिए रखे मशीनों से टकरा गई, इसके बाद लड़के ने जोर से लड़की पर लात दे मारी।

लड़के के हमले की वजह से लड़की नीचे गिर गई। इस पूरी घटना का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की और लड़के के बीच कुछ बहस हो रही है, तभी लड़की पीछे हटने लगती है कि लेकिन तब तक लड़का एक जोर का चांटा लड़की को लगाता है। लड़की नीचे गिर जाती है, लड़की कुछ समझ भी नहीं पाती है कि तभी ये बेहूदा इंसान लड़की पर फिर हमला करता है और लड़की को जोर से अपने लात से मारता है।

इसके बाद लड़की जिम में रखे एक सामान से टकराती है और नीचे गिर जाती है। इस बीच जिम में मौजूद और लोग वहां आ जाते हैं और गुस्साये लड़के को पकड़ने लगते हैं।इंदौर पुलिस ने पूरी घटना का संज्ञान लिया है। इंदौर के डीएसपी शशिकांत कनकने ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़के के खिलाफ हमले और छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को कानून के प्रावधानों के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Related Article

    No Related News

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories