अमेरिका ने दिखाया आइना – “आंतक के साये में जीना सीख ले भारत”
हाल ही में अमेरिका द्वारा जारी की आतंकी हमलों से त्रस्त देशों की एक सूचि में भारत को सबसे ज्यादा आतंकग्रस्त देशों में तीसरे क्रम पर रखा गया है और हमारे पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकी हमलों को रोकने में नाकामयाब बताया गया है। लिस्ट में बताया गया है कि इराक सबसे ज्यादा आतंकी हमले झेलता है इसके बाद दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान है और अब तीसरे नंबर पर भारत है। 2016 में कुल 927 हमले भारत में हुए। यह आंकड़ा 2015 में 798 था। इन हमलों में मरने वालों की संख्या 17% बढ़ गई। 2015 में हुए हमलों में 500 घायल हुए वहीं 2016 में आंकड़ा 636 तक पहुंचा।
बड़ा झटका :- नक्सलवाद को तीसरा सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बताया
इस रिपोर्ट में एक और झटका दिया गया है, इसमें नक्सलवाद को तीसरा सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बताया है। जिसका नंबर IS और तालिबान के बाद आता है। नक्सल को बोको हरम से ज्यादा खतरनाक बताया गया है। CPI (माओवादी) का 2016 में हुए 336 हमलों में नाम आया। जिसमें 174 लोगों की जान गई और 141 जख्मी हुए। 2016 का सबसे खतरनाक हमला बिहार में हुआ था। उसमें CRPF के 16 जवान मारे गए थे, वह हमला नक्सलियों ने किया था। अगले पेज पर पढ़ें – आंकड़े बयां कर रहे यूथ का दर्द, बेरोजगार की कितनी मदद की सरकार ने?