स्विट्जरलैंड में दुनिया का सबसे लंबा झूलता पैदल यात्री ब्रिज बन कर तैयार है जिसे यात्रियों के लिए अब खोल दिया गया है। स्विस शहर ज़र्मेट के पास निर्मित यह ब्रिज 1,620 फीट लंबा है और 278 फीट की ऊंचाई पर बना है। इस ब्रिज का नाम यूरोपाब्रेक्की (यूरोप ब्रिज) रखा गया है।
ज़र्मैट टूरिस्ट बोर्ड का कहना है कि यह दुनिया का सबसे लंबा है, हालांकि ऑस्ट्रिया के रुतटे में 405 मीटर का एक पुल जमीन से 110 मीटर ऊंचा है। स्विस शहर ज़र्मेट के पास निर्मित यह ब्रिज उस ब्रिज की जगह बनाया गया है जो चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया था।
नए बने इस पुल की केबल्स का वजन आठ टन है, और इस ब्रिज में ऐसी टेक्निकल प्रणाली है जिससे इसे ज्यादा स्विंग करने से बचाया जा सकता है। यह ब्रिज मेटरहॉर्न पर्वत की नेचुरल ब्यूटी के साथ दक्षिणी स्विट्जरलैंड में जर्मेट और ग्रेशेन के बीच दो दिन की लम्बी पैदल यात्रा के मार्ग का हिस्सा है।