101 साल की महिला धावक ने जीता गोल्ड मेडल
वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में भारतीय महिला धावक मन कौर ने 101 साल की उम्र में परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें 100 मीटर की रेस में कौर ने एक मिनट 15 सेकड्स में यह दूरी तय कर मेडल जीता है, इनका ये 17 वां मेडल है। तेज धावक उसेन बोल्ट ने 2009 में 100 मीटर की रेस में यह रेकॉर्ड कायम किया था।
मन कौर 101 साल की हैं, उम्र के इस पढ़ाव पर होने के बाद भी वे अपने लक्ष्य की ओर काफी तेजी से बढ़ती दिखाई देती हैं। 25 हजार प्रतिभागियों वाली इस स्पर्धा में 100 या उससे अधिक उम्र की कैटगिरी में मन कौर अकेली धावक थीं। न्यूजीलैंड कि मीडिया में कौर “चंडीगढ़ का आश्चर्य” कही जा रही हैं। कौर का मानना है, इस प्रतियोगिता में भाग लेना ही उनके लिए सबसे बड़ा लक्ष्य था।
93 साल की उम्र में शुरु किया दौड़ना
प्रतियोगिता के बाद कौर ने कहा कि उन्होंने इसे एंजॉय किया और वे बेहद खुश हैं, और आगे भी दौड़ना जारी रखेगी। वे अभी रुकना नहीं चाहती हैं, क्योकि फुलस्टॉप नहीं आया है। 8 साल पहले 93 साल की उम्र में कौर ने ऐथलेटिक्स में भागीदारी शुरु की थी।
बेटे ने किया प्रत्साहित
कौर के बेटे गुरुदेव सिंह ने उन्हें इंटरनेशनल मास्टर्स सर्किट से जुड़ने का सुझाव दिया था। इससे पहले उनका खेलों के प्रति कोई अनुभव नहीं था। मेडिकल चेक-अप में ऑल क्लियर घोषित किए जाने के बाद उन्होंने अपने बेटे के साथ अब तक दुनिया भर में दर्जनों स्पर्धाओं में हिस्सा लिया है। कौर का लक्ष्य अब अपने मेडल की संख्या को 20 करना हैं।
संतुलित डाइट लेती हैं कौर
मन कौर ऐथलीट के तौर पर फिट रहने के लिए संतुलित डाइट लेती हैं। दूध और जूस लेना पंसद करती हैं। वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स 2017 के आयोजन समिति के चीफ एग्जिक्यूटिव ने कहा कि इस तरह का आयोजन कर हम बेहद खुश हैं। उनका मानना है, कि खेल सभी के लिए है, और वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स का सिद्धांत भी यही है।
- - Advertisement - -