इंसान नहीं इस आइलैंड में रहते है सांप
- - Advertisement - -
दुनिया में नई-नई जगह पर घूमने का चस्का हर इंसान में रहता है। कई लोग तो ऐसे भी होते है जिन्हें पूरी दुनिया नापने का शौक होता है। दुनिया की अजीबोगरीब जगह उन्हें वहां जाने के लिए मजबूर करती है। इस दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां जाना आपके लिए मौत के मुंह में जाना हो सकता है।
इस जगह के बारे में आपको बता दें कि यहां पर कोई इंसान नहीं रहता है। जिस तरह किसी जमीन पर इंसान रहते है ठीक उसी तरह इस जगह पर सांपों का डेरा है। यहां एक सिंगल बेड के बराबर की जगह में लगभग छ सांप रहते है। अगर यहां कोई इंसान कदम भी रखता है तो उसके लिए मौत तैयार होती है।
इस टूरिस्टों ने स्नैक आइलैंड नाम दिया है। ब्राजील देश के साओ पाउलो से 90 मील दूर स्नैक आइलैंड है। समुद्र के बीच बसा ये आइलैंड दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। यहां पर जाना मौत के मुंह में जाने के जैसा है। साइंटिस्टों के अनुसार 110 एकड़ के इस आइलैंड में लगभग 4000 सांप रहते है।
इस आइलैंड पर सांप की मात्रा इतनी ज़्यादा है कि यहां किसी इंसान का ज़िन्दा बचना मुमकिन नहीं है। साइंटिस्टों के अनुसार यहां पर गोल्डन पिटवाइपर सांप पाए जाते है, ये सांप दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। अगर आंकड़ों के हिसाब से देखा जाएं तो दुनिया में सांपों की मरने वालों की संख्या ब्राजील में सबसे ज़्यादा है।
इस आइलैंड पर एक लाइट हाउस भी है जिसके बारे में कहा जाता है कि कई सालों पहले इस आइलैंड में जानवरों पर रिसर्च करने और आइलैंड के बारे में पता लगाने के लिए एक परिवार को यहां रोका गया था। इस लाइटहाउस पर हेलीकॉप्टर से ही जरूरतों का सामान भेजा जाता था।
एक दिन यहां सांपों ने हमला बोल दिया और पूरे परिवार को तबाह कर दिया तब से लेकर अब तक यहां पर किसी ने अंदर घुसने की हिम्मत नहीं की। हालांकि वैज्ञानिकों के लिए ये आइलैंड अभी खोज का एक माध्यम बना हुआ है।
- - Advertisement - -