आसमान को छूती है दुनिया की ये मूर्तियां
[avatar user=”ravi” size=”thumbnail” align=”left” /]
इस दुनिया में अजूबे तो सात है पर और भी कई अजूबे है जिन्हे देखकर हमें अचरज होता है। ऐसे ही देश और विदेशों में कई ऐसी चीजें है जिन्हे देखकर लोग आश्चर्य में पड़ जाते है कि आखिर ये बने कैसे होंगे।
हम आपको बताने जा रहे है कुछ मूर्तियों के बारें में जो विश्व भर में सबसे बड़ी हैं। इन मूर्तियो की उंचाई आसमान को छूती है। देखने पर ये आसमान के साथ ही दिखती है।
1. स्प्रिंग बुद्धा, चीन
विश्व की सबसे उंची मूर्ति चीन में है। जिसका नाम स्प्रिंग बुद्धा है। इस मूर्ति की उंचाई 153 मीटर है। इस मूर्ति का निर्माण 1997 में शुरू हुआ था और इसे 2008 में पूरा किया गया।
2. ल्युकयान सेटक्यार, म्यांमार
बात अगर दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति की है तो वो म्यांमार में स्थित है। इस मूर्ति की उंचाई 116 मीटर हैं। इस मूर्ति का निर्माण 1996 में शुरू किया गया था और इसे 2008 में पूरा किया गया।
3. उशिका दैबत्सु, 110 मीटर
विश्व की तीसरी सबसे बड़ी मूर्ति है जापान के उशिका में स्थित है। इस मीटर की उंचाई 110 मीटर है। बुद्धा की इस मूर्ति को पूर्णतः कांसे से बनाया गया है।
4. गुआन यिन, चीन
गुआन यिन की मूर्ति भगवान बुद्धा के ही एक अवतार की है। यह मूर्ति चीन के हेनान में स्थित है। इस मूर्ति की उंचाई 108 मीटर है। ये विश्व की चौथी सबसे उंची मूर्ति है। इस मूर्ति में बुद्धा के तीन अलग-अलग चेहरे है जो विश्व को दुआए देते है।
5. यॉन व हुआंग, चीन
ये मूर्तिया चीनी सम्राट यॉन व हुआंग की है। इन मूर्तियों की उंचाई 106 मीटर है। इन मूर्तियों का निर्माण 1987 में शुरू हुआ था जो 20 सालों में पूरा हुआ। ये चीन के हेनॉन में स्थित है।
6. सेन्डाई डेक्कन, जापान
सेन्डाई डेक्कन 100 मीटर उंची मूर्ति है। यह जापान के सेन्डाई में स्थित हैं। यह मूर्ति सेन्डाई की सबसे उंची जगह पर स्थित है और इसे शहर के किसी भी भाग से देख सकतें है।
7. पीटर स्टैच्यू, रूस
यह मूर्ति रूस के महान शासक पीटर की याद में बनाई गई है, जिन्होने रूस पर 43 साल शासन किया था। इस मूर्ति की उंचाई 98 मीटर है। इस मूर्ति में 600 टन स्टेनलेस स्टील तथा कांसे का प्रयोग किया गया है। इस मूर्ति को 1997 में बनाकर पूर्ण किया गया था।
8. ग्रेट बुद्धा, थाइलैंड
थाइलैंड में विश्व की आठवी सबसे उंची मूर्ति है जिसका नाम है ग्रेट बुद्धा। इस मूर्ति की उंचाई 92 मीटर है। इस मूर्ति का निर्माण 1990 में शुरू किया गया था जिसे 2008 में पूरा किया गया। इस पूरी मूर्ति को सीमेंट से बनाया गया है। तथा इसे बाहर से गोल्डन पेंट किया गया है।
9. ग्रेंड बुद्धा लॉंगशेन, चीन
ग्रेंड बुद्धा की यह मूर्ति चीन में लॉगशेन पर्वत पर स्थित है। इस मूर्ति की उंचाई 88 मीटर है। यह मूर्ति पूरी तरह ब्रांज की बनी हुई है। यह टूरिस्ट स्पॉट लगभग 74 एकड़ में फैला हैं।
10. मदर कॉल, रूस
द्वितीय विश्व युद्ध के बीच बनी यह मूर्ति वोल्गोग्रेड, रूस में स्थित हैं। इस मूर्ति की उंचाई 87 मीटर है। इसकी तलवार 33 मीटर की है। इस मूर्ति को 7900 टन क्रांकीट से बनाया गया हैं।
- - Advertisement - -