खेलने से पहले सोच लें, ये खेल हैं बड़े महंगे
- - Advertisement - -
जब भी हम रिलेक्स फील करना चाहते हैं तो म्यूज़िक सुनते हैं या फ़िर कोई खेल खेलते हैं। फ़िर भी खेल को रिलेक्स होने का सबसे अच्छा माध्यम माना गया है क्योंकि खेल से दिमाग और शरीर दोनों ही स्वस्थ्य रहते हैं। कभी पढ़ने-लिखने वाले की तुलना ’नवाब’ और खेलने-कूदने वाले की तुलना ’खराब’ से की जाती थी लेकिन अब जमाना बदल रहा है। लोग खेल में भी नाम कमा रहे हैं और उसे अपने प्रोफेशन के तौर पर अपना रहे हैं। हर खेल का अपना नेचर होता है और हर खेल पर होने वाला खर्च भी अलग-अलग होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे भी कई खेल होते हैं जो काफ़ी महंगे होते हैं और इनका खर्च उठा पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खेलों के बारे में जो होते हैं बड़े महंगे।
स्काई जंपिंग
स्काई जंपिंग में काम आने वाले इक्वेपमेंट की कीमत लगभग 2,500 डॉलर होती है और इस खेल को खेलने से पहले सख्त ट्रेनिंग की भी जरूरत होती है। इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ी को इस खेल के लिए एक साल में लगभग 1 लाख डॉरल खर्च करने होते हैं। इसके अलावा इस खेल में जान का भी खतरा रहता है।
हॉट एयर बलून रेसिंग
कई लोगों को ये बात पता ही नहीं होती कि बलून की भी कोई रेस होती है। इस खेल को खेलने में एक व्यक्ति पर एक घंटे का खर्च लगभग 300 डॉलर आता है। इसके अलावा एक गुब्बारे की कीमत लगभग 20,000 डॉलर आती है। इसके अलावा भी इस खेल में कई बड़े खर्चे हैं। गुब्बारे को एक बार फुलाने की कीमत लगभग 900 डॉलर होती है और इसके लिए एक विशेष टीम की भी जरुरत होती है। इतना ही नहीं गुब्बारे में हवा भरने के बाद हवा को खाली करने के लिए भी एक विशेष टीम की जरुरत होती है। अगर आपको लगता है कि ये खेल महंगा नहीं है तो ये भी जान लीजिए कि एक गुब्बारे का जीवनकाल 300 से 500 घंटे ही होता है।
बॉबस्लेडिंग
इस दिलचस्प खेल को विंटर ओलंपिक्स में भी शामिल किया गया है। ये बिल्कुल फॉर्मूला वन की तरह ही होता है। इस खेल को खेलने के लिए बाकायदा आपको महंगी ट्रेनिंग लेनी होती है। महंगा खेल होने की वजह से इस खेल को बिना स्पोंसर्स के खेलना बड़ा मुश्किल है। एक बॉबस्लाइड की कीमत लगभग 25,000 डॉलर होती है। इसमें ट्रेनिंग और कॉस्ट्यूम का खर्च शामिल नहीं है। एक बॉबस्लाइडर की कीमत मिलियन डॉलर तक भी हो सकती है। ये बॉबस्लाइडर की क्वॉलिटी पर डिपेंड करता है। ये टीम वाला खेल होता है इसमें तीन से चार खिलाड़ी हो सकते हैं।
विंगसूटिंग
ये खेल काफ़ी दिलचस्प, महंगा और ख़तरों भरा है। इसमें खिलाड़ी को ऊंची जगह से हवा में विंगसूट पहन कर छलांग लगानी होती है और विंगसूट की हेल्प से ज्यादा से ज्यादा देर तक हवा में तैरना पड़ता है। विंगसूट की कीमत लगभग 2,500 डॉलर तक होती है। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा ऊंचाई पर पहुंचने और वहां से सुरक्षित वापस आने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग की जरूरत होती है जो काफ़ी ख़र्चीली होती है। इसके अलावा विमान को किराए पर लेना, पायलट का खर्चा और खुद का इंश्योरेंस जैसे खर्चे खिलाड़ी को उठाने पड़ते हैं। इसलिए ये खेल महंगे खेलों की लिस्ट में आता है।
पेंटाथ्लॉन
इस खेल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी को काफ़ी सारे पैसे फीस के तौर पर जमा करने होते हैं। इसके अलावा इसकी ट्रेनिंग और इसके इक्वेपमेंट खरीदने में भी काफ़ी बड़ा खर्च आता है। इस खेल में तलवारबाज़ी, शो जंपिंग, तैराकी, पिस्टल शूटिंग और दौड़ शामिल होती है। इसके अंतर्गत खेला जाने वाला शो जंपिंग खेल काफ़ी महंगा होता है क्योंकि इसमें जम्प के लिए एक घोड़े की जरुरत पड़ती है। इसके अलावा तलवारबाज़ी, पिस्टल आदि की ट्रेनिंग के लिए जो इक्वेपमेंट खरीदने होते हैं वो काफ़ी महंगे आते हैं। इस तरह से देखा जाए तो ये 5 इन 1 स्पोर्ट बहुत ही महंगा है।
सेलिंग
इस खेल को खेलने के लिए खिलाड़ी के पास खुद की बोट होनी चाहिए साथ ही बोट में लगने वाले जरूरी उपकरण भी होने चाहिए। इस खेल में उपयोग की जाने वाली ’पाल बोट’ की कीमत 2 मिलियन डॉलर तक हो सकती है। दुख की बात तो ये है कि ये खेल केवल कुछ ही महीनों का होता है इसके बाद आपकी बोट शो पीस बनकर रह जाती है। इसके बाद बोट को सूखी जगह पर ले जाना फिर अगले साल फ़िर से पानी में लेकर आने में परेशानी होती है।
फॉर्मूला 1
ये खेल भी काफ़ी महंगा होता है और इसमें घायल होने या चोट लगने का ख़तरा सबसे ज्यादा रहता है। इस खेल के लिए खिलाड़ी के पास अपनी स्पोर्ट्स कार होनी जरूरी है जो कि काफ़ी महंगी आती है। आमतौर पर यह रेसिंग गेम है जिसमें ड्राइवर को अलग-अलग तहर के रास्तों पर ड्राइव करना होता है। इस खेल को भी बड़ी बड़ी कंपनियां ही स्पोन्सर करती हैं। इसमें एक रेस की कीमत लगभग 1,90,000 डॉलर होती है। यह खेल दुबई में सबसे ज्यादा खेला जाता है।
पोलो
पोलो ब्रिटेन में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है लेकिन महंगा खेल होने की वजह से इसे रईस ही खेल पाते हैं इसलिए इसे रईसों का खेल भी कहा जाता है। इस खेल में एक घोड़े पर बैठकर खिलाड़ी पोलो स्टिक के सहारे बॉल को धकेलना होता है। इस खेल में कम से कम चार घोड़े तो खिलाड़ी को बैकअप के लिए रखने ही पड़ते हैं। पोलो के एक मैच की कीमत लगभग 1,50,000 डॉलर होती है और अधिकतर ये मैच किसी बड़ी कंपनी द्वारा स्पॉन्सर किए जाते हैं। इसके अलावा इस खेल में हमेशा ही गंभीर चोट का खतरा बना रहता है।
घुड़सवारी
ये दुनिया का सबसे पुराना और फेमस खेल है। इस खेल में खिलाड़ी को घोड़े पर बैठकर किसी वस्तु का पीछा करना होता है। महंगा खेल होने की वजह से इसे कम ही लोग खेल पाते हैं। इस खेल में घोड़े का रख-रखाव, खाना, देखभाल और ट्रेनिंग तो महंगी है ही साथ ही खेलों के दौरान घोड़े को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना भी महंगा है। एक घोड़े के 1 साल का खर्च लगभग 10 लाख रुपए आता है। इसमें घोड़े की कीमत शामिल नहीं है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -