मन मोह लेगा चाइनीज डोसा का स्वाद
चीन का हर जायका भारत में तो बहुत पॉपुलर हो रहा है। इसी चीनी अंदाज में हम आपको आज बता रहे हैं चाइनीस डोसा की रेसिपी। आलू वाला डोसा तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन डोसे में अगर चाइनीज फलेवर चाहिए तो ये रेसिपी जरूर ट्राय करें।
सामग्री-
1 गिलास- चावल
एक चौथाई गिलास- उड़द दाल
1 छोटी कटोरी- पोहा
एक चौथाई टीस्पून- मैथीदाना
स्वादानुसार- नमक
आवश्यकतानुसार- तेल
फिलिंग के लिए-
1 कप- उबले नूडल्स
1 कप- बारीक कटी हरी प्याज
1 कटोरी- पत्तागोभी
2 टेबलस्पून- शेजवान सॉस
विधि-
– सबसे पहले फिलिंग की सभी सामग्री को मिला लें।
– नॉन- स्टिक तवे को गर्म करें, एक बड़ी चममच से डोसा का घोल फैलाएं। किनारों पर तेल लगाएं।
– अब डोसे के बीच में फिलिंग की सामग्री फैलाकर धीमीं आंच पर दो मिनट तक पकाएं।
– डोसे को किनारों से फोल्ड करके क्रिस्पी होने तक सेंक लें।
– अब शेजवान सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
|