हेजल के हुए युवी, इन क्रिकेटर्स ने भी की लव मैरिज
- - Advertisement - -
आज यानी 30 नवंबर को टीम इंडिया में सिक्सर किंग के नाम फेमस युवराज सिंह और एक्ट्रेस हेजल कीच पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए। यह शादी चंडीगढ़ से करीब 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ साहिब में हुई। इस शादी को ‘युवराज हेजल प्रीमियर लीग’ नाम दिया गया और शादी के कार्ड में भी यही प्रिंट कराया गया था। लेकिन हम आपको बता दें की युवराज पहले क्रिकेटर नहीं है जिन्होंने लव मैरिज की हैं। टीम इंडिया में ऐसे कई क्रिकेटर्स रहे हैं जिन्होंने आरेंज नहीं बल्कि लव मैरिज की है। आइए जानते हैं किन-किन क्रिकेटरों ने भी की लव मैरिज…
हरभजन सिंह-गीता बसरा
टीम इंडिया के क्रिकेटर हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा 29 अक्टूबर 2015 को शादी के बंधन में बधें थे, दोनों ने लव मैरिज की। गीता ने 2006 में फिल्म ‘दिल दिया है’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद अगले साल यानी 2007 में वो फिल्म ‘द ट्रेन’ में नजर आईं। इन दोनों फिल्मों में उनके अपोजिट इमरान हाशमी थे और दोनों ही फिल्में चल नहीं पाईं, मगर हरभजन के साथ रिलेशनशिप के चलते वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहीं और आठ साल की लव स्टोरी के बाद दोनों को शादी के बंधन में भी बंध गए।
दीपिका पल्लीकल-दिनेश कार्तिक
अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने स्क्वॉश सनसनी दीपिका पल्लीकल के साथ अपना जीवन बिताने का निर्णय लिया। हाल ही में दोनों ने शादी की है। दीपिका और दिनेश दोनों एक ही फिटनेस ट्रेनर से ट्रेनिंग लेते थे और इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद कार्तिक ने दीपिका को प्रपोज किया। एक मैगजीन के अनुसार दीपिका देश की 50 खुबसूरत महिलाओं में से एक है। दीपिका बताती है कि फरवरी 2013 में उन्हें लगा कि दिनेश उनके लिए बेस्ट है। रोचक बात है कि दीपिका को क्रिकेट बिल्कुल पसंद नहीं यहां तक कि क्रिकेटरों से नफरत भी है। लेकिन फिर भी वह एक क्रिकेटर से प्रेम करती है।
मोहम्मद शमी-हसीन जहान
भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के नए सूत्रधार मोहम्मद शमी ने अपनी प्रेमिका मॉडल हसीन जहान से 2014 में निकाह रचाया। दोनों की मुलाकात आईपीएल के दौरान हुआ और शमी हसीना को दिल दे बैठे। शमी ने हसीना को प्रपोज किया और दोनों की लव लाइफ शुरू हो गई। दोनों ने दो साल तक इस बारे में किसी को खबर नहीं होने दी। इसी साल आईपीएल से पहले दोनों ने सगाई कर ली और बाद में निकाह किया।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव को फैशन डिजाइनर तान्या वाधवा ने बोल्ड किया। दोनों पहली बार अपने एक कॉमन फ्रैंड की शादी में मिले, उस समय उमेश ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलना शुरू किया था। 2012 के आईपीएल के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा। आखिरकार 2013 में उमेश ने तान्या को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। शुरूआत में दोनों के माता-पिता शादी के खिलाफ थे लेकिन आखिर मान गए।
शिखर धवन-आयशा मुखर्जी
शिखर धवन-आयशा मुखर्जी शतक बनाने के बाद मूंछों पर ताव देते टीम इंडिया के “गब्बर” ओपनर शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी भी कम प्रसिद्ध नहीं है। आयशा बॉक्सर है और राष्ट्रीय स्तर पर कई मैच खेल चुकी हैं। दोनों की पहली मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई। हरभजन सिंह ने इन दोनों को मिलवाया। 2012 में दोनों ने लव मैरिज की। आयशा की यह दूसरी शादी थी इससे पहले 10 साल तक साथ रहने के बाद आयशा ने तलाक ले लिया था। पहली शादी से उनके दो बच्चियां है। आयशा को भी धवन की तरह टैटू बनवाने का शौक है। आयशा ने अपनी कमर और बांह पर टैटू बनवा रखा है।
गौतम गंभीर-नताशा
दिल्ली के खिलाड़ी रहे गौतम गंभीर का दिल आया था दिल्ली की बिजनेसमैन फैमिली की बेटी नताशा पर। इन दोनों की फैमिली एक-दूसरे को पिछले 30 सालों से जानती थीं। वक्त के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और इन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। 2011 में हुई इस शादी के बाद नताशा ने कहा था कि पर्सनल लाइफ में गौतम काफी रोमांटिक हैं। इस कपल की एक बेटी आजीन गंभीर है।
आगे की स्लाइड्स में जानें किन-किन क्रिकेटर्स ने भी की लव मैरिज…
- - Advertisement - -