मोदी को शादी का न्योता देने संसद पहुंचे युवी, दो बार करेंगे शादी
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह इसी महीने 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। युवी बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच को जीवन साथी बना रहे हैं। इसी बीच आज यानी गुरूवार को युवराज अपनी शादी का निमंत्रण देने के लिए अपनी मां शबनम सिंह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने संसद भवन पहुंचे। इस शादी में फिल्म और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं।
शादी का कार्ड है स्पेशल
युवराज और हेजल की शादी के लिए स्पेशल कार्ड बनवाए गए हैं। युवराज की शादी का कार्ड क्रिकेट से ही इंसपायर है। कार्ड को युवराज हेजल प्रीमियर लीग के स्पेशल नाम से बनवाया गया है। जो दिखने में बिल्कुल अलग है। कार्ड में एक जगह मां शबनम और पिता योगराज सिंह का नाम लिखा है। जबकि भाई जोरावर का नाम दो जगह इस्तेमाल किया गया है।
दो बार होगी शादी
पिछले साल 11 नवंबर को युवराज और हेजल ने बाली में सगाई की थी। पहले 30 नवबंर को पंजाबी रीति रिवाज से युवराज और हेजल चंडीगढ़ में शादी करेंगे। उसके बाद गोवा में हिन्दू रीति रिवाज से 2 दिसंबर को शादी होगी। दिल्ली स्थित छत्तरपुर में फार्महाउस में 5 दिसंबर को रिशेप्शन कार्यक्रम भी होगा।
हेजल बनेंगी युवी की दुल्हन
कैंसर से उबरने के बाद अब युवराज बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजेल कीच से शादी करने जा रहे हैं। युवराज और हेजल की शादी के कार्ड के मुताबिक मेहंदी की रस्म 29 नवंबर को शाम 6 बजे चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल में होगी। फिलहाल युवराज इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना अंतिम इंटरनेशल मैच टी-20 के रूप में इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। अपना आखिरी वनडे उन्होंने दिसंबर 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
कौन हैं हेजल कीच
हेजल कीच एक ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड में अपना करियर बना रही हैं। इन्हें खासतौर से फिल्म ‘मैक्सिमम’ (2012) के आइटम नंबर ‘आ आंते अमलापुरम’ के लिए जाना जाता है। इससे पहले उन्होंने सलमान खान स्टार ‘बॉडीगार्ड'(2011) में करीना कपूर की सहेली का किरदार निभाया था।
युवी की पहली गर्लफ्रेंड नहीं है हेजल
गौरतलब है कि युवराज सिंह का नाम पहले भी बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा, दीपिका पादुकोण और नेहा धूपिया प्रीति जिंटा, के साथ जोड़ा जा चुका है। लेकिन बाद में उनका एक-एक करके सभी से ब्रेकअप होता गया। ऐसे में बॉलीवुड की एक्ट्रेस को गर्लफ्रेंड बनना उनका पुराना ट्रेंड है। फिलहाल वे आ अंटे आमलापुरा जैसे आइटम सॉन्ग करने वाली एक्ट्रेस हेजेल कीच से शादी करने जा रहे हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -