विराट कोहली को क्रिकेटप्रेमी बहुत पसंद करते हैं। देश ही नहीं विदेश में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है, लेकिन टीम इंडिया के एक जाने-माने क्रिकेटर की मां भी खुद उनकी दिवानी हैं। जी हां, वो हैं युवराज सिंह की मां शबनम। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिरीज में टीम इंडिया के ऑलराउंडर युवराज सिंह का सिलेक्शन नहीं हुआ है, बताया जा रहा है कि उन्हें आराम देने के लिए ऐसा किया गया है। ऐसे में युवराज के चयन को लेकर उनकी मां ने विराट कोहली की बहुत तारीफ की है।
उन्होंने कहा कि – विराट कोहली बहुत अच्छे प्लेयर होने के साथ अच्छे और मददगार इंसान भी हैं। उन्होंने हमेशा उनके बेटे की मदद की है। एक बार युवराज सिंह रैंडम फिटनेस टेस्ट में चूक गए थे, इसलिए युवराज निराश थे। ऐसे में विराट ही थे, जिन्होंने उसे हौंसला दिया और कहा कि युवराज हार न मानने वाले खिलाड़ी हैं, वह अपनी फिटनेस पर फिर से ध्यान देंगे और सिलेक्ट होंगे।
उन्होंने युवराज के भविष्य को लेकर कहा कि किसी को ये पूछने का हक नहीं है कि वो कब रिटायर होंगे। उन्हें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने पहले ही अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता है। वह वल्र्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और पिछले साल आईपीएल जीतने वाली टीम में भी थे। खेल के प्रति उनका प्यार ही है, जो उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है। उनका जब मन होगा वे जतब रिटायर होंगे।