भारत की 10 प्रभावशाली महिलाएं
भारतीय महिला की पहचान हमेशा से ही शांत और विनम्र स्वभाव के रुप में की जाती है। पर हर महिला में इन गुणों के अलावा उनमे कई और भी गुण होते हैं जिनसे वे यह प्रूफ करती है कि वे भी स्ट्रोंग और स्वतंत्र हैं। भारतीय इतिहास में भी कई महिलाओं ने अपनी शक्ति को दिखाकर अपना नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज किया है इनमें झाँसी की रानी, लक्ष्मी बाई, इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा शामिल हैं जिनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
आज के मॉडर्न इंडिया में भी कई प्रभावशाली महिलाएं है जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। आगे हम आपको बताने जा रहे है भारत की 10 प्रभावशाली महिलाओं के बारे में
1. अरुंधति भट्टाचार्य –
58 वर्षीय अरुंधति भट्टाचार्य कोलकाता से ताल्लुक रखती है और वे अब तक की लिडिंग पब्लिक सेक्टर बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला चेयरपर्सन हैं। अरुंधति ने 2013 से इस पोस्ट पर काम शुरू किया।था। फोर्ब्स के अनुसान अरुंधति दुनिया की मोस्ट पावरफुल वुमन्स में 36 वें स्थान पर आती हैं और फोरेन थिंकर्स मैग्जीन के अनुसार वे 100 ग्लोबल थिंकर्स में आती हैं।
2. चंदा कोचर –
53 साल की चंदा कोचर जोधपुर की रहने वाली है और वे इंडिया की सबसे बडी प्रायवेट बैंक आईसीआईसीआई की मैनेजींग डायरेक्टर और चीफ एक्जीक्यूटीव ऑफिसर हैं। वह बैंक के कॉर्पोरेट सेंटर की हेड भी है फोर्ब्स के अनुसान चंदा कोचर दुनिया की मोस्ट पावरफुल वुमन्स में 43 वें स्थान पर आती हैं। वे इंडिया के बैंकिंग सेक्टर की लिडिंग महिलाओं में से एक हैं।
3. किरण मजूमदार –
61 साल की किरण मजूमदार इंडियन इंटरप्रेन्योर है और वे बैंगलोर के बॉयो टेक्नॉलोजी कंपनी बायोकॉन लिमिटेड की चेयरपर्सन हैं। इसके साथ ही वे आईआईएम बैंगलौर की भी चेयरपर्सन हैं। किरण को 2014 में ऑथमर गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया था। फोर्ब्स के अनुसान किरण मजूमदार दुनिया की मोस्ट पावरफुल वुमन्स में 92 वें स्थान पर आती है और फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार किरण टॉप 50 बिजनेस वुमन्स में से एक हैं।
4. चित्रा रामाकृष्णा –
53 साल की चित्रा रामाकृष्णा इंडिया के लिडिंग स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पहली मैनेजींग डायरेक्टर और चिफ एक्जीक्यूटीव डायरेक्टर हैं।इन पदों के अलावा वे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की जॉइंट मैनेजींग डायरेक्टर, हेड ऑफ लिस्टिंग और डिप्टी मैनेजींग डायरेक्टर और डायरेक्टर, मैंबर ऑफ डेरीवेटिव्स पेनल ऑफ और नेशनल सिक्योरिटी डिपॉजिटरी लिमिटिड के मेंबर ऑफ एक्जीक्यूटीव कमीटी रह चुकी हैं।
5. सुमित्रा महाजन –
71 साल की सुमित्रा महाजन 2014 से लोक सभा की स्पिकर हैं।सुमित्रा महाजन भारतीय जनता दल पार्टी से हैं। ये 8 बार लोक सभा चुनाव के लिए निर्वाचित हो चुकी है और ये लोंगेस्ट सर्विसिंग वुमन मेंबर हैं।
6. निरूपमा रॉय –
64 साल की निरुपमा रॉय केरल से है और वे इंडियन फॉरेन ऑफिसर हैं। इसके साथ ही वे युनाइटेड स्टेट्स के लिए भारत की पूर्व इंडियन एंबेसेटर हैं। निरुपमा फॉरेन सेक्रेटरी ऑफ इंडिया के रुप में 2 साल काम कर चुकी है। निरुपमा एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्ट्री की पहली महिला प्रवक्ता भी रह चुकी हैं।
7. टेसी थॉमस –
टेसी थॉमस केरल के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन की साइंटिस्ट हैं। इसके साथ ही वे अग्नि – VI जिसका 2011 में सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रह चुकी हैं। टेसी पहली महिला साइंटिस्ट है जो मिसाइल प्रोजेक्ट की हेड रही हैं। इसके अलावा वे अग्नि -III की असोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर और अग्नि-V की प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी रह चुकी हैं।
8. किरण बेदी –
65 साल की किरण बेदी रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर है। किरण बेदी 1972 में इंडियन पुलिस सर्विस जॉइन करने वाली पहली महिला ऑफिसर हैं। पुलिस ऑफिसर के साथ वे एक पूर्व टेनीस प्लेयर भी हैं। किरण बेदी के कार्यकाल में पश्चिम दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ होने वाने अपराधों में कमी के लिए इन्हें श्रेय दिया जाता है जिसके बाद वे यूएन की सिविलियन पुलिस एडवाइजर बनाई गई।
9. मेधा पाटकर –
60 साल की मेधा पाटकर सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे नर्मदा बचाओ आंदोलन की फाउंडर हैं। मेधा देश के कल्याण आंदोलनो में हमेशा से एक सक्रिय सदस्य रहीं हैं। मेधा आम आदमी पार्टी से भी जुडी हुई हैं।
10. बरखा दत्त –
बरखा दत्त इंडियन टेलीविजन जर्नलिस्ट और कॉलम्निस्ट होने के साथ एनडीटीवी की ग्रुप एडीटर भी हैं। कारगिल युद्ध के समय कि रिपोर्टिग के लिए इनका उल्लेख किया जाता हैं। बरखा कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड्स से नवाजी जा चुकी हैं। वे इंडिया की चौथी सर्वोच्च सिविलियन ऑनर के साथ पù श्री से भी नवाजी जा चुकी हैं। वे महिला पत्रकारों के लिए एक आदर्श हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -